महोबाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
- करवई थाना क्षेत्र का मामला
- पुलिस ने पीड़ित का कराया मेडिकल
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी के परिजन खेत गए थे। गांव के एक युवक ने किशोरी को तमंचे के बल पर धमकाकर उसके साथ ज्यादती की। रविवार को इस प्रकरण में पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
यह वारदात करवई क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी शनिवार को घर पर अपने छोटे भाई के साथ थी। माता-पिता खेत में काम करने गए थे। इसका फायदा उठाकर गांव निवासी राहुल नाम का युवक घर में जबरन दाखिल हो गया। उसने तमंचा दिखाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस बात की किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
किशोरी के माता-पिता जब शाम को लौटे तो लड़की ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस उपाधीक्षक राम कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। उस पर केस दर्ज कर लिया गया है।
0