May 12, 2024 : 3:45 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

कार्यकारिणी में न महिला और न मुस्लिम चेहरे, दो पुराने चेहरों पर जताया भरोसा

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • दिल्ली भाजपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची

दिल्ली भाजपा ने 2022 में होने वाले निगम चुनाव के लिए संगठन पुनर्गठन करते हुए शुक्रवार को 14 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। नई लिस्ट में महिला और मुस्लिम चेहरे की उपेक्षा दिखी। वहीं किसी भी महिला और मुस्लिम चेहरे को जिलाध्यक्ष पद से प्रदेश ने दूर रखा है। दो पुराने जिलाध्यक्षों को संगठन नेतृत्व ने दोबारा अवसर दिया है।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अशोक गोयल का कहना है कि है कि इस बार पार्टी ने जिलों में संगठन में विभिन्न पदों में काम कर रहे महामंत्री, जिलाध्यक्ष व निगम पार्षदों को अवसर दिया है। पार्टी द्वारा जारी सूची में 14 में से सिर्फ 2 नाम पुराने हैं, बाकी पार्टी ने सभी 12 जिलाध्यक्ष के तौर पर नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया है। जिन दो जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका दिया है उनमें देवेंद्र सोलंकी और रामकिशोर शर्मा शामिल हैं।

जिलाध्यक्ष की सूची में सिर्फ एक पूर्वांचल के कार्यकर्ता को मौका दिया गया है। प्रदेश भाजपा में 9 जून से संगठन के पुनर्गठन की कवायद शुरू हुई थी। दो दिन पहले दिल्ली बीजेपी ने अपने 280 मंडलों में से 250 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की थी। शुक्रवार को जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी कर कर दी है।

इनको मिली जिम्मेदारी

  • केशव पुरम राजकुमार भाटिया
  • चांदनी चौक विकेश सेठी
  • उत्तर पूर्वी मोहन गोयल
  • नवीन शाहदरा मास्टर विनोद
  • मयूर विहार विनोद बछेती
  • शाहदरा रामकिशोर शर्मा
  • करोल बाग राजेश गोयल
  • नई दिल्ली प्रशांत शर्मा
  • उत्तर पश्चिमी देवेंद्र सोलंकी
  • बाहरी दिल्ली बजरंग शुक्ला
  • पश्चिमी सचिन भसीन
  • नजफगढ़ विजय सोलंकी
  • महरौली जगमोहन अहलावत
  • दक्षिणी दिल्ली रोहताश बिधूड़ी

0

Related posts

चोरी व लूट गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार:हाईवे के आसपास लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से पलक झपकते ही हो जाते थे गायब, कहां और किधर भागना है इसका पूरा प्लान इनके पास रहता

News Blast

कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से सिक्किम तक देश के 28 राज्यों से कोरोना के इस दौर का हाल

News Blast

टिक टॉक गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से हटाया गया; टिक टॉक इंडिया की सफाई- किसी सरकार से डेटा शेयर नहीं किया

News Blast

टिप्पणी दें