May 25, 2024 : 11:55 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

मंडल में 50% के जगह 20% महिलाओं को ही दी जिम्मेदारी, मुस्लिम पर भी नहीं जताया पार्टी ने भरोसा

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • In The Mandal, 20% Women Were Given The Responsibility Instead Of 50%, The Party Did Not Express Confidence In The Muslim.

नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • प्रदेश भाजपा ने 280 में से 250 मंडलों अध्यक्षों की सूची जारी की, बाकी को गुटबाजी ने रोका
  • प्रदेश में 30 मंडल अध्यक्षों के चयन में नहीं बनी सहमति

कड़ी माथापच्ची के बाद प्रदेश भाजपा ने बुधवार को 280 में से 250 मंडल के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष के नामों को तय करने के लिए प्रदेश के नेताओं के केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की मैराथन बैठक के बाद भी 30 मंडलों में आपसी खींचतान व भारी गुटबाजी और एक ही मंडल पर कई वरिष्ठ नेताओं के द्वारा अपने चहेतों की अध्यक्ष पद की सिफारिश किए जाने के कारण मंडल अध्यक्ष पदों पर सहमति नहीं बन पाई।

पार्टी अब जल्द इन शेष 30 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा करने की बात कही है। प्रदेश भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश को तब्ज्जो नहीं देते हुए महिलाओं 8.8 प्रतिशत महिलाओं को ही मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया,जबकि तीनों निगमों में भी महिलाओं की टीम 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले दिनों महिलाओं और युवाओं को पार्टी में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व दिये जाने की बात कही थी। इसके बाद भी प्रदेश भाजपा ने महिला नेताओं की उपेक्षा करते हुए मंडलों में बेहद कम प्रतिनिधित्व दिया है। पिछले दिनों शाहीन बाग के बागियों को पार्टी में शामिल किये जाने के बावजूद बीजेपी ने अपनी 250 मंडल अध्यक्षों की सूची में एक भी मुस्लिम नेता को शामिल नहीं किया है।

इसके साथ मुस्लिमों को भी मंडल अध्यक्ष के पद के लिए पुरी तरह से उपेक्षा की है। जामा मस्जिद, ओखला, बल्ली मारान, मुस्तफाबाद जैसे कई विधानसभा क्षेत्रों के कई मंडल मुस्लिम बहुलता वाले मंडलों में एक भी मुस्लिम को मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

माथा पच्ची के बाद प्रदेश भाजपा ने जारी किया मंडल अध्यक्षों की सूची

प्रदेश भाजपा के अधिकारियों ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए 4500 भाजपा के महत्वपूर्ण नेताओं व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। पार्टी का उद्देश्य 2022 में होने वाली निगम चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी में युवा भाजपा तैयार किया है। सभी 250 मंडल अध्यक्ष 45वर्ष से कम उम्र के है। प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक गोयल ने बताया कि इसमें 55मंडल अध्यक्ष ग्रेजुएट, 36 एसटी और 20 महिला है। इसमें 50 मंडल अध्यक्ष के कार्य को देखते हुए दुबारा जिम्मेदारी दी गई तो मंडल अध्यक्ष नए है।

0

Related posts

निगम को मिले 21 नए जूनियर इंजीनियर, नगर निगम प्रशासन ने इनकी ज्वाइनिंग कराई

News Blast

एडमिशन: कॉलेजों में पीजी की 20% सीटें खाली, एडमिशन के लिए अब दो दिन का समय

Admin

कभी ‘डिस्‍कनेक्‍ट’ और ‘डिजिटल डिटॉक्‍स’ का मंत्र सौंपने वाले होम स्टे अब वाई-फाई और डोंगल के हवाले

News Blast

टिप्पणी दें