May 19, 2024 : 9:00 PM
Breaking News
MP UP ,CG

आठवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद मरा समझकर आरोपियों ने नदी में फेंका; किसानों ने बाहर निकाला

बागपतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • बालैनी थाना क्षेत्र का मामला
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कक्षा आठ की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के दो लड़कों ने दुष्कर्म करने के बाद बदहवास हालत में छात्रा को मरा समझकर हिंडन नदी में फेंक दिया, लेकिन वह झाड़ियों में फंस गई। उसके कराहने की आवाज सुनकर पहुंचे किसानों ने उसे बचाया है। पुलिस ने इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोप है कि घर के पास ही रहने वाले दो लड़के ने किशोरी को बहला फुसलाकर जंगल ले गए। जहां जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। युवती जब बदहवास हो गई तो उसे मरा समझकर आरोपियों ने हिंडन नदी में फेंक दिया। लेकिन किशोरी की किस्मत अच्छी थी। वह नदी किनारे झाड़ियों में अटक गई और में डूबने से बच गई। किशोरी ने शोर मचाया तो पास ही काम कर रहे खेतों से किसान दौड़ पड़े।

किसानों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उधर किशोरी के परिजन भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पीड़ितके परिजन की तहरीर के आधार पर बागपत पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी बागपत अभिषेक सिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी की किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों सागर व भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

0

Related posts

MP के आशिक मिजाज अधिकारी:फर्जी IAS वर्मा ने घर पर काम करने वाली बाई सहित 4 से शादी की, एक को प्रेमजाल में फंसाया, उस पर करोड़ों रुपए लुटाए पर पत्नी नहीं बनाया

News Blast

सीहोर में ट्रिपल मर्डर:टीचर ने 10 एकड़ जमीन के झगड़े में सौतेली मां को मार डाला, बचाने आई मौसी और सौतेली बहन की भी तलवार से गला रेतकर हत्या

News Blast

इंदौर: 8 साल की बेटी मांगती थी खिलौने और चॉकलेट, ड्रग एडिक्ट बाप ने पत्थरों से कुचल कर कर दी हत्या

News Blast

टिप्पणी दें