- Hindi News
- Utility
- Petrol Rate Today ; Petrol Price Today ; Petrol ; Diesel Price Today ; Diesel ; Petrol Prices Fire, Delhi Rose By 16 Paise To Rs 81.49 Per Liter
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं
- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है
- पिछले हफ्ते पेट्रोल की कीमतों में 92 पैसे का इजाफा हुआ था
पेट्रोल की कीमतों में में लगी आग थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आज फिर सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की है। देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 14 पैसे महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में पेट्रोल 81.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हालांकि आज भी डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। डीजल के दाम में पिछले 23 दिनों से शांति बने हुए हैं।
पिछले सप्ताह 92 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
बीते सप्ताह 6 दिन पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। छह दिनों में 92 पैसे की बढ़ोतरी हुई। शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 16 पैसे महंगा हुआ था और आज हफ्ते की शुरुआत भी कीमतों की बढ़ोतरी के साथ हुई है।
15 अगस्त तक स्थिर थे पेट्रोल के दाम
6 अगस्त से पहले पेट्रोल के दामों में 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी। पिछले महीने पेट्रोल के दाम स्थिर थे, डीजल के दाम बढ़ रहे थे। जुलाई महीने में डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए गए थे। जिसमें 1.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। और इस महीने पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपए लीटर | डीजल/रुपए लीटर |
दिल्ली | 81.49 | 73.56 |
मुंबई | 88.16 | 80.11 |
चेन्नई | 84.52 | 78.86 |
कोलकाता | 83.01 | 77.06 |
इंदौर | 89.25 | 81.38 |
भोपाल | 89.20 |
81.32 |
जयपुर | 88.72 | 82.62 |
पटना | 84.13 | 78.72 |
रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
0