May 20, 2024 : 7:03 AM
Breaking News
MP UP ,CG

देवरिया सदर सीट से लगातार दो बार भाजपा विधायक रहे जन्मेजय सिंह की हार्ट अटैक से मौत, आवास पर समर्थकों का लगा तांता

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • BJP MLA Jamejay Singh Deoria Latest News Updated: BJP MLA Janmejay Singh Died In Lucknow Due To Heart Attack Uttar Pradesh

देवरियाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह।- फाइल फोटो

  • विधायक 75 साल के थे
  • लखनऊ के लोहिया संस्थान में हुई मौत
  • सीएम ने जताया शोक

देवरिया जिले की सदर सीट के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। रात में उनकी तबीयत खराब होने पर पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ी तो लोहिया संस्थान रेफर कर दिए गए। यहां मेडिसिन के डॉक्टरों ने देखकर कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया।

लखनऊ स्थित आवास पर शव लाया गया।

लखनऊ स्थित आवास पर शव लाया गया।

लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था। इससे पहले सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

समर्थकों का आवास पर लगा तांता

विधायक की जब तबियत बिगड़ी तो वे लखनऊ स्थित अपने आवास में थे। विधायक का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया है। निधन की खबर पाकर तमाम भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उनके आवास पहुंचे हैं।

आवास पर समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं की लगी भीड़।

आवास पर समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं की लगी भीड़।

पहली बार बसपा के टिकट पर बने थे विधायक

जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई, 1945 को गोरी बाजार के देवगांव में हुआ था। उनके पिता त्रिलोकीनाथ सिंह किसान थे। उनकी पत्नी का नाम गुजराती देवी है। उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं। वे साल 2000 में हुए उपचुनाव में पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी। वह लगातार दो बार भाजपा से विधायक थे। 2012 में उन्होंने बसपा के उम्मीदवार प्रमोद सिंह को हराया था। वहीं, 2017 में उन्होंने सपा के उम्मीदवार जेपी जायसवाल को मात दी थी।

सीएम ने योगी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर शोक जताया है। कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे। पार्टी व समाज ने एक सच्चा हितैषी खो दिया। परिवार आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहन करने की क्षमता मिले।

सपा ने श्रद्धांजलि दी

0

Related posts

पुरानी रंजिश में भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, 5 नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया

News Blast

किशोरी से छेड़खानी मामले में सीएम योगी सख्त, एसपी को लगाई फटकार, आरोपियों पर रासुका लगाने का निर्देश

News Blast

गांधी यादव कोर्ट में पेश; वेदांती को 9 जून की तारीख मिली, कहा- वहां मस्जिद नहीं थी

News Blast

टिप्पणी दें