May 7, 2024 : 3:41 AM
Breaking News
MP UP ,CG

भोपाल से एनआईआर महिला ने वीडियो बनाकर पति से लगाई गुहार; कम से कम मेरे बच्चों को वापस कर दो

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Triple Talaq In Phone Call; Husband Gives Divorce To Wife In Madhya Pradesh Bhopal

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

महिला ने पति के खिलाफ भोपाल के कोहेफिजा थाने में एफआईआर कराई है।

  • शादी के 19 साल बाद दहेज के लिए घर से निकालने का मामला
  • पुलिस जल्द ही आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए बेगलुरू जाएगी

राजधानी भोपाल पुलिस जल्द ही 42 वर्षीय एनआरआई महिला की शिकायत पर एनआरआई पति को गिरफ्तार करने बेंगलुरू जाएगी। इस बीच महिला ने अपने पति से वीडियो के माध्यम से बच्चों को लौटाने की गुहार लगाई है। उनके 8 और 5 साल के दो बेटे हैं। आरोपी पति ने दहेज की मांग करते हुए शादी के 19 साल बाद पत्नी को फोन पर ही तलाक दे दिया है। इस मामले में राजधानी के कोहेफिजा थाने में महिला ने एफआईआर कराई है।

दो माह बाद कराई एफआईआर

मूलत: भोपाल की रहने वाली पीड़िता को पति ने 12 जून को फोन पर तलाक दे दिया था। इसके बाद वह पति को संबंध बनाए रखने के लिए लगातार मनाती रही। बच्चों से बिछड़ने के बाद भी वह रिश्ता तोड़ने के पक्ष में नहीं थी, लेकिन पति के तैयार नहीं होने के कारण उसे मजबूरी में यह मामला दर्ज कराना पड़ा। पति बेंगलुरू के एक होटल में मैनेजर है। पुलिस ने आरोपी पति पर मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) के तहत केस दर्ज किया है। सीएसपी नागेंद्र भटैरिया ने कहा कि मामला गंभीर है। आरोपी फैज को गिरफ्तार के लिए बेंगलुरू टीम भेजी जाएगी। स्थानीय पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

मां के आने के बाद होने लगे नाराज
महिला का वर्ष 2001 में नूर महल में रहने वाले फैज आलम अंसारी से शादी हुई थी। उसके बाद वे सिंगापुर चले गए। उन्होंने बताया कि पांच साल तक वहीं रहे। यहां से मलेशिया गए, जहां उन्हें एक बेटे हुआ। वहां से 2012 में वे बेंगलुरू आ गए। 2015 में एक और बेटा हुआ। इसी साल पीठ की तकलीफ के कारण मां को मदद के लिए बेंगलुरू बुला लिया। इसके बाद से ही वे नाराज रहने लगे। 10 जून की रात उन्होंने घर से बाहर निकाल दिया। भोपाल आने के बाद उन्होंने फोन पर तलाक कह दिया।

0

Related posts

बाप ही निकला बेटी का हत्यारा: समाज में प्रतिष्ठा खोने के डर से वारदात को दिया अंजाम, दूसरे को फंसाने के लिए शव को जंगल में फेंका

News Blast

बिजली का तार जोड़ते वक्त लाइनमैन को लगा करंट, मौत

News Blast

गर्भवती लड़की ने घर में यूट्यूब पर वीडियो देखकर दिया बच्चे को जन्म

News Blast

टिप्पणी दें