May 10, 2024 : 11:55 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

नजरबंदी के एक दिन बाद ही कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति संक्रमित मिले, स्पेन में लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा मामले, दुनिया में अब तक 1.89 करोड़ मरीज

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति एलवैरो यूरीब संक्रमित मिले हैं। उनकी पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल उनमें ज्यादा लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। -फाइल फोटो

  • दुनियाभर में अब तक 7.07 लाख मौतें हुईं, 1.21 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 25.40 लाख लोग ठीक हुए, यहां 6 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हुए
Advertisement
Advertisement

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 89 लाख 70 हजार 837 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 21 लाख 60 हजार 675 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 7 लाख 11 हजार 108 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति एलवैरो यूरीब संक्रमित मिले हैं। उन्हें मंगलवार को पहले ही सबूतों से छेड़छाछ़ करने के एक मामले में हाउस अरेस्ट किया गया था।

उनकी डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के प्रवक्ता गैब्रियल वेलास्को ने बुधवार को कहा- यूरीब की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनका स्वास्थ्य ठीक है। उनमें कोई ज्यादा लक्षण नजर नहीं आ रहे। न ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

स्पेन में बुधवार को 1772 नए मामले सामने आए। यह देश में लॉकडाउन हटाए जाने के बाद सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां जून में लॉकडाउन हटाया गया था। इसके बाद से संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा। फिलहाल देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हजार 499 हो गई है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 49,73,568 1,61,601 25,40,137
ब्राजील 28,62,761 97,418 20,20,637
भारत 19,63,239 40,739 13,27,200
रूस 8,66,627 14,490 6,69,026
साउथ अफ्रीका 5,29,877 9,298 3,77,266
मैक्सिको 4,56,100 49,698 3,04,708
पेरू 4,47,624 20,228 3,06,430
चिली 3,64,723 9,792 3,38,291
स्पेन 3,52,847 28,499 उपलब्ध नहीं
कोलंबिया 3,34,979 11,315 1,80,258

जर्मनी: एंटवर्प राज्य क्वारैंटाइन लिस्ट में शामिल
जर्मनी ने एंटवर्प राज्य को क्वारैंटाइन लिस्ट में शामिल किया है। इस राज्य में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब यहां आने वालों को अपनी निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन में भेज दिया जाएगा। यहां अब तक 2 लाख 14 हजार 404 मामले सामने आए हैं और 9 हजार 245 लोगों की मौत हुई है। 1 लाख 94 हजार 700 लोग ठीक भी हुए हैं।

इटली: रायन एयर को बैन करने की चेतावनी
इटली सरकार ने रायन एयर एयरलाइंस को बैन करने की चेतावनी दी है। देश की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा है कि एयरलाइंस ने सुरक्षा नियमों को तोड़ा है। ऐसे में देश में इसकी सेवाएं रोकी जा सकती हैं। यह एयरलाइंस देश में किफायती सेवाएं देने के लिए जानी जाती है। देश में सभी एयरलाइंस के लिए सरकार ने मई में नए नियम जारी किए थे। एयर ट्रैवल करने वाले सभी लोगों की जांच जरूरी की थी।

ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 97 हजार के पार

ब्राजील में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 57 हजार 152 नए मामले मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 28 लाख 59 हजार 73 हो गई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में हुई 1437 मौतों के बाद मृतकों का आंकड़ा 97 हजार 256 हो गया है। ब्राजील संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यहां के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और उनकी कैबिनेट के 8 मंत्री भी संक्रमित हो चुके हैं।

Advertisement

0

Related posts

छिपने का ठिकाना और आर्थिक मदद के चलते मध्य प्रदेश में पनाह ले रहे देशविरोधी तत्व

News Blast

देसी कपड़ों पर लगा रहे बड़े दांवभारतीय कॉरपोरेट घराने

News Blast

अर्जेंटीना में पहली बार संसद का वर्चुअल सेशन, स्क्रीन से चली संसद; न्यूजीलैंड में पाबंदी हटते ही रात में बाल कटवाने पहुंचे लोग

News Blast

टिप्पणी दें