April 27, 2024 : 4:21 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

मंगलवार का मूलांक 4 और भाग्यांक 7 है, मानसिक तनाव रह सकता है, विवादों से बचेंगे तो अच्छा रहेगा

एक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • अंक 1 वाले लोगों को 4 अगस्त को सतर्क रहना होगा, अंक 3 वाले लोगों को सफलता मिल सकती है
Advertisement
Advertisement

मंगलवार, 4 अगस्त का मूलांक 4, भाग्यांक 7, दिन अंक 9, मासांक 8 और चलित अंक 1, 4 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंक 1, 4 की अंक 8 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बन रही है। अंक 7 की अंक 1, 4 के साथ मित्र युति और अंक 8 की अंक 7, 9 के साथ मित्र युति बनी हुई है। अंक 9 की अंक 7 के साथ विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 4 अगस्त का दिन कैसा रहेगा…

अंक 1- प्रॉपर्टी संबंधी सौदा न करें। मानसिक तनाव रह सकता है। पैरों की नसों में खिंचाव दुखी कर सकता है। सतर्क रहना होगा।

क्या करें- गाय को गुड़-रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 2- समय अधिक विपरीत रह सकता है। कोर्ट में उलझने से बचें। लोगों के विवाद में न पड़ें।

क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 3- पुलिस अधिकारियों को उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। अपनी योजना को पर्याप्त रूप से गुप्त रखें। नाक से संबंधित समस्या रह सकती है।

क्या करें- रसदार मिठाई खाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 4- पदोन्नति के मामले में उल्लेखनीय कार्यवाही हो सकती है। बड़े पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। अपने वरिष्ठ परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर सजगता बरतें।

क्या करें- आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 5- बिना काम की भागादौड़ी अधिक रह सकती है। माइग्रेन के मामले में विशेष सावधानी बरतें। बॉस के साथ निकट संबंध खास ध्यान खींच सकते हैं।

क्या करें- शनि देव को काला कपडा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- फ्रेंचाईजी लेना चाहते हैं तो इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। ऑफिस में प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। निजी जीवन की बातें दूसरों के आगे उजागर न करें।

क्या करें- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 7- साझेदारी का काम लाभ दे सकता है। अपनी योजना सफल होते देख कर मन प्रसन्न रह सकता है। थकावट की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 8- किसी योजना पर आज काम शुरू हो सकता है। काम संबंधी यात्रा हो सकती है। हड्डी संबंधी दर्द रह सकता है।

क्या करें- गुड़ के पानी से गणेश भगवान का अभिषेक करते हुए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9- फार्मासिस्टों को अनुकूलता रह सकता है। परिवार की महिला से संबंधित चिंता रह सकती है। कमर दर्द दुखी कर सकता है।

क्या करें- अपने इष्टदेव को घर में बने हलवे का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

Advertisement

0

Related posts

दो साल से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे ऋषि कपूर, यह एक तरह का ब्लड कैंसर जिसमें शरीर को बचाने वाली कोशिकाएं ही जानलेवा बन जाती हैं 

News Blast

अगर हम एक बार अपने साथी का भरोसा तोड़ देते हैं तो हम कभी भी उनका सम्मान और आदर वापस प्राप्त नहीं कर सकते

News Blast

भारतीय कंपनी बना रही इसके 40 करोड़ डोज, करीब 1000 रुपए की कीमत में 2020 के अंत तक मिलने लगेगी

News Blast

टिप्पणी दें