May 2, 2024 : 7:56 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

मंगलवार को 12 में से 4 राशियों के लिए समय कुछ नुकसान और तनाव का रहने के संकेत दे रहे हैं कार्ड्स

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए आर्थिक हानि के बन रहे हैं योग
  • वृष राशि वालों के लिए उत्साह की कमी वाला हो सकता है दिन
  • मिथुन राशि वालों के लिए बिजनेस में कुछ नया होने के मिल रहे हैं संकेत
Advertisement
Advertisement

मंगलवार, 4 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी शानदार रहने वाला है, लेकिन 4 राशियों को कुछ परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए करियर में कुछ अच्छी ग्रोथ होने के चांस भी हैं। मेष राशि वालों के लिए आर्थिक हानि के बन रहे हैं योग, वृष राशि वालों के लिए उत्साह की कमी वाला हो सकता है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए बिजनेस में कुछ नया होने के मिल रहे हैं संकेत। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष – Two of Pentacles

आज का दिन आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको अपने व्यवहार पर काफी नियंत्रण रखना पड़ेगा। आज आपको अपनी वाणी से हानि हो सकती है। आज आप कुछ मामलों में आलोचना कर सकते हैं और अपने आसपास की हर चीज में गलतियां निकालेंगे। आप घर और कार्यस्थल पर किसी के साथ बोलचाल भी बंद कर सकते हैं। अपने व्यवहार को संयमित करने की आवश्यकता है।
करियर – आप दूसरों पर बहुत हावी हो सकते हैं। कुछ मामलों में एग्रेशन के कारण आप अपना आपा खो सकते हैं।
लव – प्रेम में आप खुद को अनिश्चितता से निश्चितता की ओर बढ़ते हुए पाएंगे। एक नया रिश्ता कार्ड्स पर है।
हेल्थ – अधिक वसा वाले भोजन से दूर रहें। पेट का ध्यान रखें। अपच की समस्या हो सकती है।

  • वृषभ – Two of Cups

आज का दिन थोड़ा थकान और भारीपन के साथ गुजरेगा। आपमें उत्साह की कमी रह सकती है। काम को लेकर आपका रवैया टालमटोल वाला रह सकता है। आप में से कुछ में साहस की कमी हो सकती है, बहुत अधिक चिंता या भय हो सकता है। आप में से कुछ बहुत भटकाव और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कोई षडयंत्र या जोड़ तोड़ कर सकते हैं। सावधान रहें।
करियर – पुराने प्रोजेक्ट या अधूरे काम आने वाले दिनों में पूरे हो जाएंगे।
लव – आप किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने पर विचार करेंगे लेकिन एक पिछले रिश्ते के अनुभव आपको आगे बढ़ने से रोक सकते हैं।
हेल्थ – सेहत के लिए आपको शरीर को थोड़ा लचीला बनाने की आवश्यकता है।

  • मिथुन – The Moon

आज आपके लिए आशा की नई किरण मिलने जैसा दिन हो सकता है। व्यवसायिक जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फ़ायदेमंद होगी। कुछ पुराने मामलों में आपको राहत भी मिल सकती है। समय अच्छा गुजरेगा, दिन आपके अनुकूल है।
करियर – नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए अच्छा समय है। एग्रेसिव और साहसी बनें। किसी समस्या का हल अचानक दिखाई देगा।
लव – भावनात्मक रूप से यह आपके लिए बहुत अच्छा समय है। पुरानी यादों से मुक्ति मिल सकती है। आप रिश्तों में डर और आशंका महसूस करेंगे।
हेल्थ – आपको बहुत सारी नींद और आराम की आवश्यकता है। आप ओवरएक्टिव हो सकते हैं। ध्यान तनाव को दूर करने में मदद कर सकता है।

  • कर्क – The Chariot

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर करने का होगा। आपके मन में कई तरह के विचार पूरे दिन उठते रहेंगे। नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है। भावनात्मक रूप से आप काफी दबे हुए हैं, अपनी भावनाओं खुल कर व्यक्त करने का समय है। आप आज कई मामलों में परिस्थितियों को रुका हुआ पाएंगे। एक ठहराव सा आपके सामने होगा।
करियर – काम में लगन आपको वह तरक्की दिला सकती है, जिसका आप इंतजार कर रहे थे।
लव – रिश्तों में आपके लिए काफी आनंददायक समय रहेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन इन सब में अपनी प्रायोरिटिज को ना भूलें।
हेल्थ – आपको सिरदर्द और पीठ में दर्द की शिकायत रह सकती है। सावधान रहें।

  • सिंह – Six of Wands

आज का दिन कुछ लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। कोई बड़ा बदलाव या घटना के आज आप साक्षी बनेंगे। कुछ लोगों के लिए दिन काफी रोमांचक और यादगार रह सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय काफी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में छोटे विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें।
करियर – करियर में तरक्की होगी। शेयर में निवेश के लिए अच्छा समय है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।
लव – एक नया रिश्ता एक गंभीर प्रतिबद्धता में बदल जाएगा। शादी निश्चित रूप से उन लोगों के लिए कार्ड पर है जो इसके लिए तैयार थे।
हेल्थ – आप थका हुआ महसूस करेंगे और दिनचर्या में संतुलन की आवश्यकता है।

  • कन्या – Ace of Pentacles

आज अगर आप अपनी पूंजी को कहीं लगाने या किसी जगह निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बहुत अच्छा समय है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ मतभेद रह सकता है। थोड़ा कन्फ्यूजन और गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। दिन फिर भी अंत में आपके लिए सफलतादायक रहेगा।
करियर – आज करियर में सफलता का दिन है। नई योजनाओं के लिए अच्छा समय है। आप में से कुछ लोगों के लिए करियर में स्थान परिवर्तन का समय है।
लव – अविवाहितों के लिए नए साथी के मिलने के योग हैं।
हेल्थ – सिर दर्द और गले की समस्याओं पर नजर रखें। ये गंभीर रुप ले सकती हैं। सावधानी रखें।

  • तुला – Two of Swords

आज आपका दिन कुछ अच्छे विचारों और घटनाओं वाला हो सकता है। कुछ लोगों को परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा। दिन कुछ आराम में गुजरेगा। आपके पास जिम्मेदारियां पर्याप्त रह सकती हैं, लेकिन उनको पूरा करने का दबाव आज कम रहेगा। मित्रों के साथ कुछ तीखी बातें हो सकती हैं, जिन्हें आपको समय रहते संभालना होगा।
करियर – आज काम कम रहेगा। व्यापार में लोग नए उद्यम में उतरेंगे। खाद्य उद्योग में लोग लाभ कमाएंगे।
लव – रिश्तों में चीजें थोड़ी स्थिर रह सकती हैं। संबंधों को समय देने और एक दूसरे की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।
हेल्थ – स्वास्थ्य खराब समय से गुजर रहा है। अपने अंदर छिपी ऊर्जा को बाहर निकालने की आवश्यकता है।

  • वृश्चिक – The Emperor

आज आपके दिन का काफी समय फालतू गुजर सकता है। कुछ लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अपने आप को थोड़ा संतुलित रखें। किसी की बात या बहकावे ना आएं। आज कुछ फालतू कामों में आपकी ऊर्जा खर्च हो सकती है। जिम्मेदारियों पर फोकस कम रह सकता है या कुछ ऐसे काम आपके हिस्से आ सकते हैं, जिनका कोई खास परिणाम आपको ना मिले।
करियर – आप अपनी रचनात्मक ऊर्जाओं को गलत जगह पर बर्बाद करेंगे। अपने आप को काम पर फोकस करने की जरूरत होगी।
लव – अपने साथी से बिना किसी अपेक्षा के रिश्ते में अपना योगदान करने का दिन है।
हेल्थ – कुछ जटिल स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। इसके लिए आपको मेडिटेशन का सहारा लेना लाभदायक रहेगा।

  • धनु – Temperance

आज का दिन आपके लिए अपनी सहनशीलता को जांचने का है। आप खुद पर परिस्थितियों को हावी ना होने दें। आज कुछ चीजों में आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। अपने मन को शांत करें और जब तक यह टल ना जाए, इसी स्थिति में रहें। कभी-कभी, जितना अधिक आप किसी स्थिति का विरोध करते हैं, वह उतनी ही आपके लिए परेशानी का कारण बनती है।
करियर – कोई बहुत जरूरी काम टल जाएगा। वित्तीय संकट तनाव का कारण हो सकता है। व्यापारिक सौदों में अपना पक्ष पूरे जोर के साथ रखें।
संबंध – किसी निश्चित व्यक्ति की अनुपस्थिति आपको कई बार बेहद भावुक करेगी और गुस्सा दिलाएगी। आपके रिश्ते बहुत सारे नियमों से बंधे होंगे।
हेल्थ – गहरी सांस लेना आपकी भावनाओं को डिटॉक्स करने में आपकी मदद कर सकता है। ये आपको तनाव से दूर रहने में मदद करेगा।

  • मकर – Judgment

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता और दौड़ भाग से भरा हुआ रह सकता है। आपको आज कई चीजें एक साथ मैनेज करनी पड़ सकती हैं। आज कुछ घटनाक्रम बहुत तेजी से घट सकते हैं, आप इसके लिए तैयार नहीं रहेंगे। कुछ काम आपकी लापरवाही से अटक सकते हैं। दिन आपके लिए नई बातों की शुरुआत के लिहाज से काफी अच्छा रह सकता है। आपको इसका लाभ उठाना चाहिए।
करियर- कुछ टारगेट्स में आप अपने पक्ष में परिणाम देखेंगे। निवेशक, निर्यात और आयात से संबंधित एक नए बिजनेस में इंवेस्ट कर सकते हैं।
लव – संबंधों की ओर से आप संतुष्ट रहेंगे। अपने आस-पास के लोगों के वशीभूत होने से सावधान रहें। आप में से कुछ लोग जलन और ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं।
हेल्थ – आपका स्वास्थ्य आपको प्रभावित कर सकता है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।

  • कुंभ – Ace of Swords

आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले थोड़ा कमतर हो सकता है। किसी से विवाद या बहस होने की आशंका है। आज आप अपने आसपास कुछ अजीब सी हलचल महसूस करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको उसके बारे में गहराई से विचार करना होगा। व्यक्तिगत मामलों में खुद को ठगा हुआ या कुछ निराशा से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं।
करियर – आर्थिक मामलों में आज काफी व्यवस्थाएं हो सकती हैं। आप में से कुछ निश्चित निवेश और निर्णयों पर पछता सकते हैं, इसलिए जरूरी फैसलों को टाल दें। नए व्यवसाय आपको लाभ दे सकते हैं।
लव – प्रेम के मामले में आप खुद को उदास महसूस करेंगे। क्रोध और दर्द को दबाने से समस्या का समाधान नहीं होगा।
हेल्थ – स्कीन एलर्जी और गले में तकलीफ हो सकती है।

  • मीन – Six of Wands

आज का दिन आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों वाला हो सकता है। आपको नए अवसर और योजनाओं से लाभ प्राप्त होने का संकेत कार्ड्स कर रहे हैं। हालांकि, कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मानसिक रुप से थका देने वाला हो सकता है। काफी मशक्कत के बाद मिला परिणाम आपको राहत देगा।
करियर – कार्य स्थल पर और कैरियर में एक प्रोडक्टिव समय है। किसी भी नई योजना को बिना देरी किए लागू किया जाना चाहिए।
लव – कुछ समय अकेले बिताएं। वर्तमान संबंध तनाव को दूर करने के लिए आपको अपने साथी को कुछ स्थान देने की आवश्यकता है।
हेल्थ – अपने शरीर पर ध्यान देने की आवश्यकता है, थकान और तनाव दूर करने के लिए आप मालिश का सहारा ले सकते हैं।

Advertisement

0

Related posts

जन्म तारीख के आधार पर आपके लिए जून का पहला सप्ताह कैसा रह सकता है

News Blast

डिप्रेशन शरीर के 7 हिस्सों पर असर छोड़ता है, पेट में ऐंठन, सिरदर्द के साथ आंखों की रोशनी भी घट सकती है; ये लक्षण दिखें तो अलर्ट हो जाएं और इन 5 योगासनों से दूर करें डिप्रेशन

News Blast

जबलपुर समाचार: सबक सिखाने के लिए दी जा रही न्यायालय उठने तक की सजा

News Blast

टिप्पणी दें