May 13, 2024 : 2:20 PM
Breaking News
MP UP ,CG

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा- प्रभु राम ने पीएम मोदी पर रामसेतु वाली गिलहरी जैसा अपना प्रेम बरसाया

एटा34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा सांसद साक्षी महाराज।

  • भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • कहा- दिग्विजय सिंह एक परिवार की गुलामी कर रहे
Advertisement
Advertisement

राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय हिस्सेदारी करने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज मंगलवार को एटा स्थित अपने आश्रम में थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रामसेतु निर्माण में लगी गिलहरी से की। कहा कि, रामसेतु बनाते समय नल, नील, अंगद जैसे योद्धाओं की तुलना में अपनी शरीर पर मिट्‌टी लगाकर सेतु में उसे डालने वाली गिलहरी भगवान राम का सबसे अधिक प्रेम और चर्चा पाती है। वैसे ही प्रभु राम की कृपा से मोदी को राम मंदिर निर्माण का सौभाग्य मिला है। प्रभुराम ने ही ये संयोग बनाया है। इस दौरान वे कांग्रेस पर तंज कसना नहीं भूले।

साक्षी महाराज ने कहा कि, मैं अयोध्या के पूरे आंदोलन का, बाबरी विध्वंस का, राम शिला पूजन का साक्षी हूं। जब से मैंने होश संभाला है, इस आंदोलन से मैं जुड़ा हूं और एक-एक घटना का मैं साक्षी हूं। प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले राम मंदिर के शिलान्यास में कोई सियासत नहीं है। सियासत तो राजीव गांधी ने जो राम मंदिर का शिलान्यास कराया था, उसमें थी।

साक्षी महाराज ने कोरोना को ढाल बनाकर राम मंदिर आंदोलन से जुड़े चर्चित लोगों को नजरअंदाज किए जाने की बात का खंडन किया। कहा कि, हजारों लोगों ने राम मंदिर के लिए अपनी जान दी है। ओवैसी कह रहे थे कि राम मंदिर के नाम पर कोई ईंट नहीं रख सकता। कोई कह रहा था खून की नदियां बह जाएंगी, पर कुछ नही हुआ। मंदिर के लिए सबका योगदान जनता को पता है। जिसका जो योगदान है, वो नकारा नहीं जा सकता।

दिग्विजय पर कसे तंज

साक्षी महाराज ने दिग्विजय सिंह पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इन्होंने तो राम भक्तों को जेल भिजवा दिया था। भाजपा राष्ट्र की राजनीति करती है, राम के लिए राजनीति करती है। लेकिन, दिग्विजय सिंह एक परिवार की गुलामी करते हैं। एक परिवार के लिए राजनीति करते हैं। हम राम के लिए राजनीति करते हैं तो कोई बुरी बात नहीं, राम इस देश के आदर्श हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर सभी पटाखे चलाएं, दीपक जलाएं, मिठाई बांटे, खुशियां मनाएं, भजन गाएं जो जैसे खुशी का इजहार कर सकता है करें।

Advertisement

0

Related posts

घर से 200 मीटर दूर छात्र की गोली मार कर हत्या, सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था

News Blast

छेड़खानी का किया विरोध तो चेहरा गोद डाला:बलिया में लड़की को अकेला देख घर में घुसे दबंग ने की छेड़खानी; विरोध करने पर हाथ बांधकर चेहरे पर चाकू से किए 15 वार, लगे 20 से अधिक टांके

News Blast

वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल में अर्जेंटीना की ये वापसी किसी कारनामे से कम नहीं

News Blast

टिप्पणी दें