April 28, 2024 : 7:22 PM
Breaking News
MP UP ,CG

रंग बिरंगे फूलों और पीले रंग से सजी अयोध्या, लोग सेल्फी लेकर संजोना चाहते हैं ये पल, आज एक लाख दीपों से रोशन होगी राम की पैड़ी

अयोध्या13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह तस्वीर अयोध्या की है। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज को विभिन्न रंगों से सजाया गया है। लोग यहां सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अयोध्या में 12:30 बजे राम मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे
  • धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार को राम जन्मभूमि में रामार्चा पूजा हुई, काशी और अयोध्या के 9 वेदाचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या राममय हो चुकी है। यहां साकेत महाविद्यालय से हनुमानगढ़ी तक लगभग डेढ़ किमी का क्षेत्र अलग की रंग में दिखाई पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारों के भवन पीले रंग में हैं। उन पर रामकथा के चित्र अपनी दिव्यता का एहसास करा रहे हैं। इस पूरे क्षेत्र को भगवा और लाल ध्वज से पाट दिया गया है। लोग जगह-जगह सेल्फी लेकर इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहते हैं। सिक्योरिटी की वजह से जहां ज्यादातर दुकानें बंद हैं, वहीं सरकारी गाड़ियों की आवाजाही ज्यादा है। हनुमान गढ़ी में एंट्री के लिए लगाई गई बैरिकेटिंग भी हटा दी गयी है।

कारसेवकपुरम में मंदिर के लिए तराशे गए पत्थरों को देखते लोग।

फूलों से और पीले कपड़े बढ़ा रहे अयोध्या की शोभा

पीएम के स्वागत के लिए विहिप, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रशासनिक अमला मिल कर काम कर रहा है। अयोध्या को पिछले दस दिनों से पीले रंग से रंगा गया है। सड़क के दोनों ओर डेढ़ किमी के दायरे में जो भी मकान दुकान आए उन्हें रंगा गया है। सड़क के दोनों ओर बांस बल्लियों को लगाया गया है। जिसे पीले और मिलेजुले फूलों से सजाया जा रहा है। रास्ते में पड़ने वाले घरों पर सुरक्षा की दृष्टि से कहां किस छत पर सिक्योरिटी रहेगी इसको चेक किया गया है।

दुकानों पर झालर लगी, एक लाख दीपों से रोशन होगी राम की पैड़ी

हनुमानगढ़ी के रास्ते को पीले वस्त्रों से सजाया जा रहा है। हर घर और दुकान पर रात को रोशनी के लिए झालर लटकाए गए हैं। वहीं हनुमानगढ़ी से नयाघाट तक जैसे पहले अयोध्या थी, वैसी ही है। बताया गया है कि नयाघाट राम की पैड़ी पर 4 अगस्त को दीपोत्सव मनाया जाएगा। यहां तकरीबन 1 लाख दिये को रोशन किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गयी हैं। आमजन से अपील की गई है कि घरों में ही रहे। लोग प्रधानमंत्री को देखने को उत्सुक हैं। उनका कहना है कि बैरिकेटिंग की गई है। लेकिन हम लोग घरों से निकल कर तो देखेंगे ही।

हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के पहुंचे लोग।

आज रामार्चा और हनुमान निशान का हुआ पूजन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे तीन दिन के अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। अयोध्या में धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन राम जन्मभूमि में रामार्चा पूजा हुई। काशी और अयोध्या के 9 वेदाचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। यह छह घंटे चली। यजमान के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और उनकी पत्नी मौजूद रहीं। उधर, अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में अब सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हैं। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की नींव रखेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां करीब पूरी हो चुकी हैं। इस बीच, शहर में एसपीजी ने सुरक्षा संभाल ली है। शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। 5 अगस्त तक बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक भी लगा दी गई है। स्थानीय लोगों को पहचान पत्र रखना अनिवार्य है।

Advertisement

0

Related posts

पायलट ने 9 सभाएं कीं, एक में भी सिंधिया पर नहीं बोले; सवाल उठने पर कहा- जो कहना है डंके की चोट पर कहता हूं, जो नहीं कहना वो जानता हूं

News Blast

दूल्हे का हत्यारा गिरफ्तार:पत्नी की दूसरी शादी के वरमाला कार्यक्रम में हुआ था शामिल, बाजार से चाकू खरीदकर रात में सो रहे दूल्हे की गला रेत की थी हत्या, इंदौर में राज मल्हौत्रा बनकर काट रहा था फरारी

News Blast

कोरोना दे रहा टेंशन: पटवारी ने लिखा सीएम चौहान को पत्र, कहा- कोरोना का दूसरा दौर गंभीर और चिंताजनक, अस्थायी कोविड सेंटर बनाए जाएं

Admin

टिप्पणी दें