May 19, 2024 : 7:39 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

महीने के पहले दिन 12 में से 9 राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ, सफलता के संकेत

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए सहायता और संसाधन दोनों मिलने के संकेत
  • वृष राशि वालों के लिए कुछ नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का हो सकता है दिन
  • मिथुन राशि वालों के लिए पुराने परिचितों से मुलाकात हो रह सकता है दिन
Advertisement
Advertisement

शनिवार, 1 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन कई मामलों में भाग्य का साथ मिलने का है। कुछ लोगों को अपने काम में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। कुछ लोगों को सफलता के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। वहीं, 3 राशियों के लिए दिन सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा। मेष राशि वालों के लिए सहायता और संसाधन दोनों मिलने के संकेत, वृष राशि वालों के लिए कुछ नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का हो सकता है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए पुराने परिचितों से मुलाकात हो रह सकता है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष – Three of Cups

आज आपको कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। संसाधन और सहायता आसानी से मिलेगी। केवल अपने ईगो पर नियंत्रण रखें, नहीं तो इससे आपका नुकसान हो सकता है। सभी के लिए मन में विनम्रता की भावना रखें। बदलते समय में असमंजस के कारण मन में परेशानी रह सकती है किन्तु यह केवल एक फेज है जो जल्द ही समाप्त हो जाएगा। संयम से काम लें और अपना फोकस अपने काम और अपनी जिम्मेदारियों पर बनाएं रखें।

  • वृषभ – The Hermit

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष रह सकता है। आपको लोगों से कुछ प्रतिक्रियाएं मिल सकती हैं। संभव है कुछ वरिष्ठ लोगों को आपकी कार्यशैली से कोई एतराज हो। आपको अपने आप को परिस्थितियों के अनुरूप बदलना होगा। आज आप कुछ भावुक भी हो सकते हैं। इस कारण आपका कुछ समय पुरानी बातों को सोचने या उन यादों में गुजर सकता है।

  • मिथुन – The Lovers

आज का दिन आपके लिए किसी व्यर्थ बात में उलझकर परेशान या तनावग्रस्त होने का नहीं है। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएँगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है। किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से सलाह करें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे।

  • कर्क – Wheel of Fortune

आज का दिन हर तरफ से सहयोगात्मक और सकारात्मक वातावरण वाला रह सकता है। लोग खुद आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। किसी को आपकी बातों और विचारों से काफी प्रेरणा मिल सकती है। आपको आज अपनी छवि को मजबूत करने के लिए काम करने का बहुत अच्छा समय है। आपका अपने प्रियजनों के साथ समय बहुत अच्छा गुजरेगा।

  • सिंह – Three of Swords

आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। किसी सज्जन से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें।

  • कन्या – Ace of Swords

आज का दिन आपके लिए लोगों की मदद से आगे बढ़ने का है। खुद के बल पर अगर आप आज आगे बढ़ने की सोच रहे हैं तो समय आपके लिए कुछ कठिनाई भरा हो सकता है। कामों को पूरा करने में आपको समय और श्रम दोनों ज्यादा लग सकता है। अतः जो काम आपके लिए थोड़ा ज्यादा बड़ा हो, उसके लिए अपने सहयोगियों या मित्रों से सहयोग मांगने में हिचकिचाएं नहीं।

  • तुला – Justice

आज का दिन आपके लिए कुछ बड़ी सफलता लेकर आ सकता है। आज आप अपने टारगेट के आसपास पहुंच सकते हैं, जिससे आपको काफी सुकून और राहत का एहसास होगा। लोग आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित होंगे। आपको अपनी टीम और अपने दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मामले में आपको कुछ विलंब के कारण चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है, जिससे आपको बचना होगा।

  • वृश्चिक – The Sun

आज का दिन अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत हो जाएं, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।

  • धनु – Page of Coins

आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का है। आर्थिक लाभ या करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत सितारों से मिल रहे हैं। आपको आज का दिन आराम के साथ ही, अपने परिवार या साथी के साथ कुछ अच्छी बातें शेयर करने का भी है। आपको कुछ दोस्तों के साथ किसी आउटिंग पर जाने का मौका भी मिल सकता है। दिन बेहतरीन रहेगा। इसे आप यादगार बना सकते हैं।

  • मकर – The Fool

आज आपके लिए किसी बड़े आइडिया पर काम करने का है। आप अपने लिए किसी बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार कर सकते हैं। आपके लिए समय किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात का भी है, जो आपके भविष्य में एक विशेष स्थान रखता है। आपको अपने लोगों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कतराना नहीं चाहिए। अगर माइग्रेन जैसी कोई समस्या है तो आपको सावधान रहना चाहिए।

  • कुंभ – Ten of Wands

आज का दिन आपके लिए किसी नई शुरुआत का है। अगर आप अपने लिए किसी अन्य आय स्रोत के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। कुछ नए संपर्क बन सकते हैं। जो आगे चल कर आपकी आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर डालेंगे। ये एक ऐसी शुरुआत हो सकती है, जो आपको भविष्य में काफी आत्मनिर्भर बना सकती है।

  • मीन – The Hierophant

आज का दिन ऊर्जा पूर्ण रहेगा। आज लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा जिस कारण कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।

Advertisement

0

Related posts

मकर संक्रांति 14 को: इस दिन से उत्तरायण होता है सूर्य और इस पर्व पर किए गए दान से मिलता है कई गुना पुण्य

Admin

चंद्र-मंगल के शुभ से 6 राशियों के लिए फायदे वाला रहेगा दिन, धन लाभ के योग भी हैं

News Blast

ब्रिटिश वैज्ञानिकों का दावा: कोरोना के मरीजों की हालत सुधारने में प्लाज्मा थैरेपी असरदार नहीं, यह न तो मौत का खतरा घटाती है और न ही ट्रीटमेंट पीरियड

Admin

टिप्पणी दें