May 16, 2024 : 1:56 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

महिला फंदे पर लटकी मिली, भाई ने पति व जेठ पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

दैनिक भास्कर

Jul 08, 2020, 07:48 AM IST

गुड़गांव. पटौदी के नरहेड़ा गांव में संदिग्ध हालात में महिला अपने घर में फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका के भाई ने पति व जेठ पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पटौदी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजस्थान भिवाड़ी की रहने वाली महिला मनीषा (23) की  शादी मई 2018 में नरहेड़ा गांव निवासी मुकेश के साथ हुई थी। मृतका के भाई राजू का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर दबाव बना रहे थे। कई दिन पहले महिला के पति मुकेश व जेठ कालू ने उसे खाना देना बंद कर दिया था और एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। 
गत रविवार को महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को मिलने पर वे पहुंचे तो उन्होंने पति व जेठ पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।

Related posts

महंगाई का विरोध:पेट्रोल-डीजल की कीमतों में विरोध में सीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, लाठीचार्ज

News Blast

विवाद का इतिहास, चीन की विस्तारवादी नीतियां, मोदी सरकार के सच्चे-झूठे दावों समेत भारत-चीन विवाद पर भास्कर की 10 खास रिपोर्ट्स…

News Blast

पिछले 24 घंटे में 1.62 लाख टेस्ट हुए, अब तक 62.49 लाख सैंपल की जांच की गई; देश में अब तक 3.67 लाख केस

News Blast

टिप्पणी दें