May 19, 2024 : 12:31 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

पिछले 24 घंटे में 1.62 लाख टेस्ट हुए, अब तक 62.49 लाख सैंपल की जांच की गई; देश में अब तक 3.67 लाख केस

  • देश में मरने वालों की संख्या 12 हजार 263 हुई, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5651 की जान गई
  • तमिलनाडु में मरीजों की संख्या 50 हजार के पार, महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे संक्रमित राज्य

दैनिक भास्कर

Jun 18, 2020, 12:48 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 67 हजार 705 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1.62 लाख टेस्ट हुए हैं। इसके साथ देश में अब तक 62 लाख 49 हजार 668 सैंपल की जांच हो चुकी है।

उधर, बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 13 हजार 107 मरीज सामने आए और 341 ने जान गंवाई। दिल्ली में रिकॉर्ड 2414 और उत्तरप्रदेश में 583 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया। यह महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे संक्रमित राज्य है। इस बीच खबर हैं कि केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में चार महिला कर्मचारी पॉजिटिव मिलीं। एजेंसी में अब तक 8 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
18 जून 13107
13 जून 12031
14 जून 11374
12 जून 11314
16 जून 11086

कोरोना अपडेट्स 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को अपने आंकड़ जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 12,881 मामले सामने आए और 334 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश भर में संक्रमितों की संख्या 3 लाख 66 हजार 946 हो गई। इनमें एक लाख 60 हजार 384 एक्टिव केस हैं। वहीं, एक लाख 94 हजार 325 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 12,237 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • वंदे भारत मिशन के तहत एक फ्लाइट बुधवार देर रात दुबई से बिहार के गया पहुंची। इसमें 189 भारतीय लौटे। उधर, एक स्पेशल फ्लाइट न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से चंडीगढ़ पहुंची। इसके जरिए 116 भारतीय लाए गए।
  • महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में पुलिस के तीन कर्मचारियों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया, जबकि 28 जवान पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही अब तक महाराष्ट्र पुलिस के कर्मचारियों से जुड़े कुल 3,689 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1033 एक्टिव केस हैं और 2,611 स्वस्थ हो गए हैं। अब तक 45 लोगों की मौत हो गई है।
  • दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब स्वास्थ्य मंत्रालय का अतिरिक्त चार्ज संभालेंगे। मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां बुधवार को 161 नए मरीज सामने आए और 6 ने जान गंवाई। भोपाल में 49, इंदौर में 44, खरगोन और ग्वालियर में 10-10 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 244 हो गई, इनमें से 2374 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 482 लोगों की मौत हुई।

यह फोटो कांग्रेस ऑफिस की है। भोपाल में बुधवार को राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी विधायकों की बैठक ली। इसमें सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते और मास्क लगाए दिखे।

उत्तरप्रदेश: यहां बुधवार को कोरोना के 583 मरीज बढ़े और 30 मौतें हुईं। लखनऊ में 74, गौतमबुद्धनगर में 54, मेरठ में 44 पॉजिटिव मिले। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 15 हजार 181 हो गई, इनमें से 5477 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 465 ने जान गंवाई। रिकवरी रेट 61% तक पहुंच गया है।

महाराष्ट्र: यहां बुधवार को 3307 मरीज बढ़े और 114 ने दम तोड़ा। मुंबई में 1365, ठाणे में 839 और पुणे में 362 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 16 हजार 752 पहुंच गया। इनमें से 51 हजार 922 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अब तक 5651 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में मृत्युदर बढ़कर 3.35% हो गई।

यह फोटो मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स की है। यहां कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। 

राजस्थान: यहां बुधवार को कोरोना के 326 नए मामले सामने आए और 5 की जान गई। जयपुर में 60, धौलपुर में 55 और जोधपुर में 35 केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 542 पहुंच गया, इनमें से 2762 एक्टिव केस हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 313 हो गई।

बिहार: यहां बुधवार को 130 नए संक्रमित मिले और एक भी मौत नहीं हुई। इसके साथ मरीजों की संख्या 6940 हो गई, इनमें से 2125 एक्टिव केस हैं। वहीं, अब तक 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक एक लाख 27 हजार 86 सैंपल की जांच हुई है। इसके अलावा 4776 मरीज ठीक हुए हैं।

Related posts

जेपी नड्डा की वर्चुअल रैली में एक करोड़ लोगों को जोड़ेगी भाजपा, सिंधिया ने वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं से जुड़ने का अनुरोध किया

News Blast

फरीदाबाद में 3 महिलाओं समेत 4 की मौत, 55 पॉजिटिव मामले भी सामने आए

News Blast

मैं एसटीएफ का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरा एनकाउंटर नहीं किया, सिर्फ टॉर्चर किया, फिजिकली-मेंटली दोनों, 5 दिन खाना नहीं दिया : डॉ. कफील खान

News Blast

टिप्पणी दें