May 4, 2024 : 9:43 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

एक दिन में 479 लोगों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में 224 की मौत, मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार पार; तमिलनाडु में 65 और दिल्ली में 50 मौतें

  • देश में हुई कुल मौतों में 24.26% केवल मुंबई से, यहां हर रोज 50 से ज्यादा लोग जान गंवा रहे
  • कर्नाटक में मौत की रफ्तार हुई तेज, महज 4 दिन में 250 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा

दैनिक भास्कर

Jul 08, 2020, 12:26 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 20,653 हो गई है। पिछले 7 दिनों में 3,842 लोगों ने जान गंवा दी। मंगलवार को 479 लोगों की मौत हुई। मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार के पार हो गया। देश में कोरोना से मरने वालों में 24.26% लोग केवल मुंबई से थे। राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 204 लोगों ने जान गंवाई। पूरे महाराष्ट्र में अब तक 9,250 लोग जान गंवा चुके हैं।  

तमिलनाडु में 65 और देश की राजधानी दिल्ली में 50 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसी तरह कर्नाटक देश का पांचवा राज्य बन गया है, जहां मौत की रफ्तार काफी तेज हो गई है। यहां पिछले 4 दिनों में 250 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को 15 मौतें हुईं। इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा अब 417 हो गया। 

20 राज्यों में 479 लोगों ने जान गंवाई
मंगलवार को देश के 20 राज्यों में 479 लोगों की मौत हो गई। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और कर्नाटक के अलावा पश्चिम बंगाल में 25, उत्तर प्रदेश में 18, गुजरात में 17, आंध्र प्रदेश में 13, राजस्थान में 11, तेलंगाना में 7, ओडिशा और पंजाब में 6-6, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में 5-5, हरियाणा में 3, असम और झारखंड में 2-2 मौतें हुईं। बिहार, उत्तराखंड, गोवा, चंडीगढ़ और मेघालय में 1-1 मरीज ने दम तोड़ दिया।  

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                               9,250
दिल्ली  3,165
गुजरात 1,978
तमिलनाडु 1,636
पश्चिम बंगाल 804
मध्य प्रदेश 622
उत्तर प्रदेश 827
राजस्थान 465
तेलंगाना 313
हरियाणा 279
कर्नाटक 417
आंध्र प्रदेश 252
पंजाब 175
जम्मू कश्मीर 143
बिहार 98
उत्तराखंड 43
केरल 28
ओडिशा 54
झारखंड 20
छत्तीसगढ़ 14
असम 15
हिमाचल प्रदेश 09
चंडीगढ़ 07
पुडुचेरी 14
मेघालय 02
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
गोवा 08
अरुणाचल प्रदेश 01
कुल 20,653

पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख               

मौतें           
16 जून 2,004
21 जून 426
23 जून  468
24 जून 424
30 जून 506

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                           5002
अहमदाबाद 1,475
ठाणे 1,327
पुणे 889
चेन्नई 1,117
कोलकाता 428

Related posts

पुलिस ने डाली रात में रेड:दिल्ली में बिना लाइसेंस रेस्त्रां में चल रही शराब और हुक्का पार्टी पर रेड, मैनेजर और मालिक अरेस्ट

News Blast

मोदी सरकार ने कम समय में जनहित और राष्ट्र हित में कई कड़े और बड़े फैसले लिए: तिवारी

News Blast

अब तक 4.41 लाख केस; देश में ही तैयार होंगे 50 हजार वेंटिलेटर, पीएम केयर फंड से दो हजार करोड़ रुपये देने का ऐलान

News Blast

टिप्पणी दें