May 19, 2024 : 5:25 PM
Breaking News
MP UP ,CG

5 दिनी अखंड कीर्तन का समापन, 70 साल से हाे रहा आयाेजन

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 05:39 AM IST

धार. पांच दिवसीय अखंड हरे रामा-हरे कृष्णा कीर्तन का समापन आषाढ़ी पूजा के साथ हुआ। नगर में 70 साल से हिंगलाज माता परिसर में कीर्तन का आयोजन होता आ रहा है। इसमें महिलाएं व पुरुष बारी-बारी से टोलियों में नाचते गाते हरे रामा-हरे कृष्णा कीर्तन का जप करते हैं। दशमी की रात से आयाेजन शुरू हुआ था। 
आयोजन नगर की खुशहाली, पर्यावरण शुद्धि, अच्छी बारिश और फसलों में प्रकोप ना हो इसलिए करते हैं। पूर्णिमा पर नगर के सभी देवताओं को तेल, सिंदूर कर धूप लगाई। हवन कर शोभायात्रा निकाली। रावला कुआं हनुमान मंदिर तक पहुंच कर प्रसाद बांटी। इधर, नगर में रोक्ता भी निकाला गया। जिसके लिए हनुमान मंदिर पर यज्ञ कर यंत्र तैयार किया जाता है। उसे नगर के बाहरी छोर पर बांधा। जिसके नीचे से सभी पशुओं को निकाला जाता है। 
इधर नगर के तेजाजी मंदिर 
पर पूर्णिमा की रात भोला भक्त मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया। गोलू राठाैर, कमलदास, मुन्ना पटेल, गड्‌डू सिंह ने भजनों की प्रस्तुति रात 2 बजे तक दी।

Related posts

सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया; खातेगांव में बोले- घबराएं नहीं, मामा मुख्यमंत्री हैं, 6 सितंबर को 4500 करोड़ रुपए 19 लाख किसानों के खातों में डलवाए जाएंगे

News Blast

404 – Page not found – Dainik Bhaskar

Admin

MP में रेड अलर्ट!:गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने UP में आतंकियों के मॉड्यूल पकड़े जाने के बाद चेताया, DGP को रेड अलर्ट जारी करने के निर्देश

News Blast

टिप्पणी दें