दैनिक भास्कर
Jul 07, 2020, 05:31 AM IST
देवास. शहर में साेमवार से नगर निगम के द्वारा वर्षाकाल में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देशन में वार्डवार विशेष सफाई पखवाड़ा साेमवार से शुरू हाेकर 10 दिनाें तक चलाया जाएगा। इसमें स्वच्छता अभियान 2021 की तैयारी भी निगम द्वारा की गई है। इसका शुभारंभ आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर मल्हार स्मृति मंदिर परिसर में किया गया। आयुक्त ने बताया, शहर की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए हर वार्ड में रात्रिकालीन सफाई अभियान भी प्रारंभ किया गया है।