May 19, 2024 : 4:04 PM
Breaking News
Uncategorized

श्रद्धालुओं ने दूर से किए भोलेनाथ के दर्शन, मंदिरों में पुजारियाें ने सुबह पूजन और शाम काे किया शृंगार

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 05:50 AM IST

महू. काेराेना वायरस के चलते सावन के पहले साेमवार पर इस बार शिव मंदिराें में श्रद्धालु नजर नहीं अाए। अधिकांश शिव मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद ही रहे। मंदिराें में पुजारियाें ने ही भगवान शिव का पूजन व अभिषेक किया। वहीं शाम काे बाबा का मनमाेहक शृंगार किया गया।
चक्कीवाले महादेव मंदिर, राजमाेहल्ला स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, बस स्टैंड शिव मंदिर, धार नाका कुटिया वाले महादेव मंदिर, गाेकुलगंज मसजिद चाैराहा शिव मंदिर सहित प्रमुख मंदिराें में जहां हर साल सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे। वे मंदिर इस बार सूने नजर अाए। कुछ मंदिराें में श्रद्धालु पहुंचे भी ताे उन्हाेंने साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान का जलाभिषेक किया। वहीं अधिकांश मंदिराें मंे जलाभिषेक पर पाबंदी रही। 
राजमाेहल्ला स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर कंटेनमेंट एरिया में हाेने से यहां पर ताे श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच ही नहीं सके। सुबह जहां मंदिराें मंे पूजन व अभिषेक का दाैर चला। वहीं शाम काे भाेलेनाथ का भांग, मावा, ड्राय फ्रूट अादि से मनमाेहक शृंगार किया गया। इस दाैरान भी श्रद्धालु दर्शन करने नहीं पहुंच सके। कोरोना वायरस के चलते कुछ मंदिरों में जहां केवल पुजारियों द्वारा ही पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं कुछ मंदिर में तो दर्शन भी बंद हैं। 

टिप्पणी दें