May 7, 2024 : 3:09 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

राज्य में अब तक 11 लाख लोगों का टेस्ट हुआ; मुंबई में आज से बिना डॉक्टर की पर्ची के भी होगा कोरोना टेस्ट

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5368 नए केस सामने आए हैं, जबकि 204 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 211987 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 9 हजार पार चला गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक राज्यमें 9026 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि 1,15,262 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। बीते 24 घंटे में 3522 मरीज ठीक हुए हैं। 87681 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में अब तक 85724 लोग कोरोना संक्रमित हुए। बीते 24 घंटे में 1200 नए मामले मिले। मुंबई में अब तक कोरोना से 4938 लोगों की जान गई है। बीते24 घंटे में 39 लोगों की जान गई है। यहां पर एक्टिव केसों की कुल संख्या 23624 है।

अप्पा पाड़ा के स्लम इलाके में जांच के लिए बीएमसी के स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे।

11 करोड़ की आबादी वालेराज्यमें 11 लाख लोगों का टेस्ट
महाराष्ट्र में अब तक 11,35,447 लोगों का टेस्ट हुआ है, जबकि यहां की कुल आबादी 11 करोड़ से ज्यादा है। फिलहाल, प्रदेश में 6,15,265 मरीजों को होम क्वारैंटाइन में रखा गया है, जबकि 46,355 लोगों को संस्थागत क्वारैंटाइनमें रखा गया है।

मुंबई के मलाड इलाके में एक दूल्हा चेहरे पर मास्क लगाकर निकाह के लिए पहुंचा।

19 मेडिकल कॉलेज में 4457 बेड्स तैयार
संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच डीएमईआर ने 16 जिलों में 19 मेडिकल कॉलेज में कोरोना के मरीजों को रखने की तैयारी शुरू कर दी है। इन मेडिकल कॉलेजों में 4457 बेड्स कोरोना मरीजों के लिए तैयार किए गए हैं। इनमें 741 आईसीयू और 385 वेंटिलेटर बेडस भी शमिल हैं। वहीं, कोरोना मरीजों में ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए 3 हजार से अधिक बेड्स पर ऑक्सीजन की भी सुविधा है।

मुंबई के मलवानी इलाके में एक बस स्टॉप पर जांच के लिए जाने को तैयार होते स्वास्थ्यकर्मी।

एक और पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत
मुंबई पुलिस के एक और जवान ने कोरोनासंक्रमण सेरविवार को दम तोड़ दिया। सहायक उप निरीक्षक (43) भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के सामान्य विभाग में तैनात थे। एएसआई का करीब एक महीने से इलाज चल रहा था।संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले पुलिसवालोंकी संख्या 43 हो गई है।

मुंबई में हाईटाइड के खतरे के बीच लोग समुद्र बीच पर नजर आ रहे हैं।

टाटा ग्रुप ने 20 एम्बुलेंस और 100 वेंटीलेटरदी
मुंबई बीएमसी और टाटा ग्रुप मिलकर प्लाज्मा प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसी प्रोजेक्ट के तहत टाटा ग्रुप ने बीएमसी को 10 करोड़ रुपएके साथ 100 वेंटीलेटर के साथ 20 एंबुलेंस की मदद की है। इससे पहले टाटा ग्रुप के ताज होटेल ने मुंबई में मेडिकल कर्मियों, मरीजों के लिए खाने का प्रबंध किया था। इससे पहले टाटा ट्रस्ट ने कोरोना से निपटने के लिए 500 करोड़ का ऐलान किया था।

सोमवार दोपहर को समुद्र में पैदा हुए हाईटाइड के दौरान गेटवे ऑफ इंडिया पर ऐसा नजारा दिखा।

अब मुंबई में बिना पर्ची के कोरोना टेस्टहोगा
मुंबई में अब बिना डॉक्टर की पर्ची के भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा। आईसीएमआर के पत्र के बाद बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने इसकी जानकारी दी है। प्राईवेट लैब में भी डॉक्टर की पर्ची जरूरी थी। बीएमसी और प्रशासन का ऐसा मानना है किइस कदम के बाद शहर में संदेहास्पद मरीजों को जल्द से जल्द ठीक किया जा सकता है।

मुंबई में नारायण राणे ने एक प्रेस कांफ्रेंस में उद्धव सरकार पर निशाना साधा।

10 साल पीछे गया राज्य, राष्ट्रपति शासन लगे: राणे
भाजपा नेता नारायण राणे ने सोमवार को एक बार फिर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग दोहराई।उन्होंनेआरोप लगाया कि राज्य को नौकरशाह चला रहे हैं। राणे ने यह भी आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान पिछले चार महीने में ठाकरे राज्य को 10 साल तक पीछे ले गए।

अप्पा पाड़ा इलाके में स्क्रीनिंग के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग। यहां लोगों से उनके स्वास्थ्य की डिटेल ली गई।

रेलवे स्टेशन पर बिकेगा मास्क और सैनिटाइजर
कोरोनावायरस के दौरान सुरक्षा देने वाले मास्क, फेस शील्ड और सैनिटाइजर और सामान्य सुरक्षा आइटम, अब रेलवे स्टेशन के स्टॉल पर निर्धारित दरों पर बेचे जाएंगे और वे प्रमुख स्टेशनों पर खुलने के बाद उपलब्ध होंगे। यह न केवल शहर में कमी को कम करेगा, बल्कि यात्रियों को शहर से बाहर जाने और प्रवेश करने में भी मदद करेगा।

वर्तमान में पूरे भारत में लगभग 230 यात्री ट्रेनें चलती हैं और 700 उपनगरीय ट्रेनें मुंबई में दोनों लाइनों पर चलती हैं। स्टेशनों पर बहुउद्देश्यीय स्टॉलपर अब COVID-19 से संबंधित सुरक्षात्मक वस्तुओं जैसे कि फेस मास्क, सैनिटाइजर, रखने की अनुमति दी गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुंबई के स्लम इलाकों में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग शुरू हुई है।

Related posts

गुड़गांव में अगले सप्ताह खोले जाएंगे शॉपिंग कॉम्पलेक्स और मॉल, धर्मिक संस्थान अभी नहीं खुलेंगे

News Blast

किसान आंदोलन: कृषि कानूनाें का विराेध में माॅनसून सत्र के दाैरान संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे किसान

Admin

नए कैदी चैन से रहने के लिए पुराने कैदियों को पैसे देते हैं, हत्या का दोषी गर्लफ्रेंड के खाते में पैसे डलवाता है

News Blast

टिप्पणी दें