May 15, 2024 : 1:39 PM
Breaking News
MP UP ,CG

एक-दाे दिन में शुरू हो सकती हैं भोपाल-हाेशंगाबाद सूत्र सेवा बसें

दैनिक भास्कर

Jul 06, 2020, 05:10 AM IST

हाेशंगाबाद. सूत्र सेवा बसें फिर से शुरू हाेने जा रही हैं। भाेपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) सीईओ पवन सिंह ने बसाें काे चालू करने के लिए बस ऑपरेटराें काे पत्र लिखकर अनुमति दे दी है। बसें एक-दाे दिन में शुरू हाे जाएंगी। भोपाल-होशंगाबाद के बीच करीब 17 बसें चलती हैं। बसाें के शुरू हाेने से आम लाेगाें काे सुविधा होगी। लाॅकडाउन के बाद सूत्र सेवा की बसें नहीं चल रही हैं।

निजी बस ऑपरेटर अपनी मांगाें काे लेकर बसें नहीं चला रहे हैं, जबकि शासन के आदेश बस चलाने के लिए हाे गए हैं। इस बीच सूत्र सेवा बसें भी बंद थी। हाल ही में दैनिक भास्कर ने बसाें काे चलाने के लिए मुद्दा उठाया। इसके बाद भाेपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने इसे गंभीरता से लेते हुए बस चलाने की प्लानिंग की।

अब सीईओ पवन सिंह ने बस ऑपरेटराें से मीटिंग कर बसें चलाने के लिए कहा है। इसके बाद अब एक-दाे दिन में बसें चालू हाे जाएंगी। बसें भाेपाल से पचमढ़ी, बैतूल तक जाएंगी। इससे हजाराें लाेगाें काे फायदा हाेगा। सीईओ  सिंह ने बताया कि बस चलाने के लिए सभी काे पत्र लिखकर कह दिया है। संभवत: साेमवार से भाेपाल-इंदाैर रुट की बसें चलेंगी। इसके बाद दाे दिन में हाेशंगाबाद रुट पर भी बसें चलना शुरू हाे जाएगा।

Related posts

सीहोर में उजागर हुआ धर्मान्तरण का मामला, 4 लोगों पर प्रकरण हुआ दर्ज

News Blast

एलआइसी एजेंट को जमकर पीटा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

News Blast

5 दिनों से लापता 20 साल की दलित लड़की का शव बाजरे के खेत में मिला, 4 युवकों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज

News Blast

टिप्पणी दें