May 16, 2024 : 4:56 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

आगरा में 71 कंटेनमेंट जोन, प्रशासन ने शहर के सभी स्मारक अभी बंद रखने का फैसला किया

  • केंद्र सरकार ने 6 जुलाई से एहतियात के साथ स्मारक खोलने की इजाजत दी है
  • आगरा में बीते 4 दिन में कोरोना के 55 नए केस, पर्टयक बढ़े तो संक्रमण फैलने का खतरा

दैनिक भास्कर

Jul 06, 2020, 10:03 AM IST

आगरा. केंद्र सरकार ने 6 जुलाई यानी आज से स्मारकों को एहतिहात के साथ खोलने की इजाजत दी है। लेकिन, आगरा में कोरोना के हालात को देखते हुए प्रशासन ने ताजमहल समेत दूसरे ऐतिहासिक स्मारकों को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि ताजमहल, आगरा फोर्ट, अकबर का मकबरा जैसे मॉन्यूमेंट्स अभी बफर जोन में हैं।

डीएम के मुताबिक आगरा में पिछले 4 दिन में कोरोना के 55 नए केस आए। वहां 71 कंटेनमेंट जोन हैं। इन इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही होने से संक्रमण और फैल सकता है।

आगरा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 हजार 295 पहुंच चुका है। 1 हजार 59 मरीज ठीक हो चुके। अभी 146 एक्टिव केस हैं। संक्रमण की वजह से 90 लोगों की जान चली गई।

पूजा स्थलों वाले 820 स्मारक पिछले महीने खोले गए थे
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के अंडर में आने वाले सभी स्मारक कोरोना की वजह से मार्च में बंद कर दिए गए थे। एएसआई के अंडर में 3 हजार से भी ज्यादा स्मारक हैं। जिन 820 स्मारकों में पूजा-पाठ वाली जगह हैं, उन्हें 8 जून को खोल दिया गया था।

आज से खुलने वाले स्मारकों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर
1.
सिर्फ नॉन-कंटेनमेंट जोन में आने वाले स्मारक, म्यूजियम ही खुलेंगे।
2. एंट्री टिकट सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक मोड में जारी होंगे।
3. पार्किंग, कैफेटेरिया में सिर्फ डिजिटल पेमेंट की परमिशन होगी।
4. विजिटर्स को एंट्रेस पर अपना फोन नंबर बताना पड़ेगा, ताकि बाद में जरूर पड़े तो कॉन्टैक्ट किया जा सके। 
5. एक दिन में 1,000 से 1,500 विजिटर्स को ही एंट्री मिलेगी।
6. विजिटर्स को सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। मास्क पहनना जरूरी होगा। सिर्फ एसिम्प्टोमैटिक लोगों को ही इजाजत होगी।
7. ग्रुप फोटोग्राफी की परमिशन नहीं होगी।
8. लाइट एंड साउंड शो और फिल्म शो अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
9. वैलिड लाइसेंस वाले गाइड और फोटोग्राफर को ही परमिशन मिलेगी।
10. स्मारक के अंदर खाने की इजाजत नहीं होगी।

Related posts

बिहार में हाथ बंधी महिलाओं के वायरल वीडियो का पूरा मामला क्या है

News Blast

राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में पूर्ण छल्लेदार, जबकि शेष भारत में आंशिक ग्रहण दिखेगा

News Blast

नीतीश ने दो चुनाव हारने के बाद राजनीति छोड़कर ठेकेदारी करने का मूड बनाया था, खुद बताया था कि क्यों नहीं लड़ते विधानसभा चुनाव

News Blast

टिप्पणी दें