May 14, 2024 : 5:09 PM
Breaking News
बिज़नेस

बीएसई 292 अंक और निफ्टी 116 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 92 अंक ऊपर बंद हुआ था

  • शुक्रवार को बीएसई 177 अंक ऊपर 36,021 पर और निफ्टी 55 पॉइंट ऊपर 10,607 पर बंद हुआ था
  • शुक्रवार को अमेरिकी बाजार एसएंडपी 0.45% बढ़त के साथ 14 पॉइंट ऊपर 3,130 पर बंद हुआ था

दैनिक भास्कर

Jul 06, 2020, 09:37 AM IST

मुंबई. सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 292.04 अंक ऊपर और निफ्टी 116.5 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 181.68 अंक ऊपर और निफ्टी 63.25 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 266.51 अंक तक और निफ्टी 79.6 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 177.72 अंक ऊपर 36,021.42 पर और निफ्टी 55.65 पॉइंट ऊपर 10,607.35 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 92.39 अंक ऊपर 25,827.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.00 फीसदी बढ़त के साथ 0.00 अंक ऊपर 10,207.60 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.45 फीसदी बढ़त के साथ 14.15 पॉइंट ऊपर 3,130.01 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 2.94 फीसदी बढ़त के साथ 92.78 अंक ऊपर 3,245.59 पर बंद हुआ था। हालांकि इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,97,836 हो गई है। इनमें 2,53,162 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 4,24,891 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 19,700 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 11,556,641 हो चुकी है। इनमें 536,776 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 132,569 हो चुकी है।

09:36 AM बीएसई 30 में शामिल 25 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 5 में गिरावट है; इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 3.48% की बढ़त है।

09:32 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से 22 में बढ़त और सिर्फ एक सेक्टर में गिरावट है।

09:28 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से सिर्फ एक में गिरावट है, अन्य सभी में बढ़त है।

09:25 AM इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (ITI) लिमिटेड के शेयर 10% बढ़त के साथ खुले।

09:15 AM बीएसई 310.29 अंक ऊपर 36,331.71 पर और निफ्टी 111.35 पॉइंट ऊपर 10,718.70 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त

Related posts

मैन्यूफैक्चरिंग में भारत की आत्मनिर्भरता कम, चीन के सामानों को बायकॉट कर दिया जाए तो आज की तारीख में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को बना पाना भी असंभव

News Blast

जेठ ने बहू का 3 साल तक किया रेप, एफआईआर दर्ज; संतान की चाहत ने मिटा दिया परिवार

News Blast

बढ़ाइए अपना बिज़नेस दुनियाभर में अमेज़न के साथ ! इतना आसान है

News Blast

टिप्पणी दें