May 5, 2024 : 2:54 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

6 जुलाई का मूलांक 6 और भाग्यांक 8 है, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, धन लाभ मिल सकता है

  • अंक 1 वाले लोगों को सोमवार को करियर में फायदा मिल सकता है, अंक 4 वाले लोगों को संभलकर रहना होगा

दैनिक भास्कर

Jul 05, 2020, 05:47 PM IST

सोमवार, 6 जुलाई का मूलांक 6, भाग्यांक 8, दिन अंक 2, 7, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति और इनके साथ अंक 6, 8 की मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 6 जुलाई का दिन…

अंक 1- किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलने के लिए आज अनुकूल समय है। करियर संबंधी आयोजन में भाग लेना पड़ सकता है। प्रतिष्ठा वृद्धि संभव है।

क्या करें- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 2- अपनी पूर्वनिर्धारित योजनाओं को पूरा करने में जुटें। नया लक्ष्य निर्धारित करने का काम आगे के लिए छोड़ दें। कोई मनोनुकूल कार्य-प्रस्ताव मिल सकता है। नाक, कान, गला का विशेष ध्यान रखें।

क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- नया धनागम होने से प्रसन्नता रह सकती है। लंबे समय से अटका महत्त्वपूर्ण काम बनने की खुशी मिल सकती है। थकान की अधिकता रह सकती है। 

क्या करें- हनुमानजी की गुरु रूप में विशेष पूजा करें।

क्या करें- भैरव बाबा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक– 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4– समय पक्ष का कम और विपक्ष का अधिक है, इसलिए संभलकर काम करें। किसी निकट परिचित या मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।

क्या करें- चींटियों को भोजन दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 5– सर्जिकल आयटम्स के कारोबारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। सब्जी मंडी के कारोबारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। गरिष्ठ भोजन से बचें।

क्या करें- हनुमत-स्तवन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 6- अपनी उलझनें खुद सुलझाएं। फालतू के कार्यों में समय नष्ट करने से बचें। नकारात्मक सोच को अपने पर हावी न होने दें।

क्या करें- रामदरबार में प्रभु श्री राम के रसदार मिठाई का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 7- बड़े भाई के साथ काम कर रहे हैं तो आज संभलकर रहें। आंखों के डॉक्टरों के लिए समय ठीक है। पैरों में चोट को लेकर सावधानी बरतें।

क्या करें- शिव-परिवार को सफेद फूल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 8- खाद्य पदार्थों के कारोबारियों को कुछ खास संभलकर काम करना होगा। बड़ा पर्याप्त सावधानी से करें। वायदा का व्यापार करने वालों को झटका लग सकता है।

क्या करें- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करते हुए भगवान गणेश का गुड़ के पानी से अभिषेक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9– पर्यटन व्यवसाय वाले लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। पहले की हुई यात्रा का परिणाम सुखद रह सकता है। मन प्रसन्न रह सकता है।

क्या करें- रसदार मिठाई दान करें। 

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

Related posts

कौए, गाय, कुत्ते को पितृपक्ष में ग्रास क्यों दिया जाता है, पिंड चावल के क्यों बनाए जाते हैं, श्राद्ध में खीर-पुड़ी ही क्यों बनाते हैं, जानिए ऐसे ही 7 सवालों के जवाब

News Blast

साप्ताहिक भविष्यफल:4 से 10 जुलाई तक पांच राशियों को मिलेगा सितारों का साथ, नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं

News Blast

लिवर की सूजन से जूझ रहे हैं तो कोरोना का संक्रमण होने पर हालत नाजुक हो सकती है, सीडीसी ने चेतावनी दी

News Blast

टिप्पणी दें