May 7, 2024 : 9:48 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

5 जुलाई का मूलांक 5 और भाग्यांक 7 है, अनजान लोगों पर भरोसा न करें, धन के लेन-देन में सावधानी रखें

  • रविवार को अंक 1 वाले लोगों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है, अंक 9 वाले लोगों को उठापटक से बचना चाहिए

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 12:25 PM IST

रविवार, 5 जुलाई का मूलांक 5, भाग्यांक 7, दिन अंक 1, 4, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार, 5 जुलाई को अंक 1, 4 की अंक 5 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बन रही है। अंक 2, 7 की अंक 1, 4 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 5 की अंक 2, 7 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 5 जुलाई का दिन…

अंक 1- निकट के लोगों से निराश होना पड़ सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी कोई भी गोपनीय बात किसी भी रूप या कितने भी प्रतिशत में साझा न करें। योजना पर अमल अभी टालें।

क्या करें- गौशाला में चारा डलवाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 2- अपने जोश पर नियंत्रण रखें। आडंबर से बचें। धन के लेनदेन में सावधानी रखें। कोई भी कागज साइन करने से पहले तमाम बातें जांच लें।

क्या करें- भैरव बाबा को सिंदूर चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक करें। 

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 3- अपनी गुप्त योजना पूरी तरह गुप्त ही रखें। निकट के व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। कोई मेहमान आ सकता है।

क्या करें- संतान को रसदार मिठाई खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 4- पुरानी चोट परेशान कर सकती है। कार्यस्थल पर सहयोगी के व्यवहार के कारण खिन्नता रह सकती है, लेकिन इस चक्कर में न तो उसके साथ संबंध खराब करें और न ही ऑफिस का वातावरण। एकाग्रता बनाए रखें।

क्या करें- आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 5- अविवाहित महिलाओं की शादी के मामले में प्रगति हो सकती है। पितृ दोष वाली महिलाओं को चाहिए कि वे लड़के का चुनाव करने में पूरी सावधानी बरतें। गैस की समस्या रह सकती है।

क्या करें- शनि देव को काला सूती कपड़ा भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- कारोबार के विस्तार के लिए अनुकूल दिन है। किसी जगह पर अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिल सकता है। खानपान का ध्यान रखें।

क्या करें- हनुमानजी को गुड़-चना का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 7- अपने लोगों के साथ तानाशाही से बचें। संतान के लिए खरीददारी कर सकते हैं। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

क्या करें- शिव-परिवार को सफ़ेद मिठाई का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 8- दूर की यात्रा का अवसर मिल सकता है। प्रिंट मीडिया के संवाददाताओं को अधिक अनुकूलता रह सकती है। मानसिक उच्चाटन से बचें।

क्या करें- कुत्तों को रोटी खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 9- अधिक उठापटक न करें। महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे के लिए बचा कर रखें। किसी निकट परिचित की आपके प्रति निष्ठा की परीक्षा हो सकती है।

क्या करें- अपने इष्टदेव को घर में बने आटे के हलुए का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

Related posts

सांसों का संकट: जानिए, क्या हैं क्रायोजेनिक टैंक, जिनके बिना लिक्विड ऑक्सीजन का ट्रांसपोर्टेशन मुमकिन ही नहीं, क्यों हैं देश में इनकी कमी?

Admin

इस संसार में सबसे सहनशील मां ही होती है, हर हाल में माता का सम्मान करें

News Blast

सियोल में सैकड़ों ड्रोंन से आसमान में सोशल डिस्टेंसिंग, हैंडवॉश और मास्क की तस्वीर बनाई; फ्रंटलाइन वर्करों का शुक्रिया अदा किया

News Blast

टिप्पणी दें