May 18, 2024 : 12:04 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

अब तक 95.40 लाख कोरोना टेस्ट किए गए, शुक्रवार को 2.42 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच गई; देश में अब तक 6.45 लाख मामले

  • देश में कोरोना से अब तक 18 हजार 669 मौतें हुईं, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8376 की जान गई
  • शुक्रवार को सबसे ज्यादा 3515 मरीज महाराष्ट्र में ठीक हुए, यहां सबसे ज्यादा 198 मौतें भी हुईं

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 09:35 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 49 हजार 889 हो गई है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 22 हजार 721 मरीज बढ़े और 14 हजार 417 से ज्यादा ठीक भी हो गए। इस दौरान महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 6364 मामले बढ़ गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। 

उधर, तमिलनाडु में 4329 केस सामने आए। इसी के साथ राज्य में 1 लाख से अधिक मरीज हो गए। उत्तरप्रदेश में भी एक दिन में 972 संक्रमित मिले। यहां केस बढ़कर 25 से ज्यादा हो गए हैं। इस बीच,  इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने शनिवार को बताया कि देश में अब तक 95 लाख 40 हजार 132 से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। 3 जुलाई को 2 लाख 42 हजार 383 टेस्ट किए गए। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि देश में अब तक 11 हजार 300 वेंटिलेटर बनाए गए हैं। इनमें से 6154 वेंटिलेटर अस्पतालों को सौंप दिए गए हैं। वहीं, पूरे देश में 1.02 लाख ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई की गई है।

रिकवरी रेट 60% के पार
देश में अब तक 3.86 लाख मरीज ठीक भी हो चुके हैं। शुक्रवार को रिकवरी रेट 60% के पार हो गया। अब तक देश में 60.73% मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 10 दिनों में इसमें 4% का इजाफा हुआ है। 24 जून को रिकवरी रेट 56% था।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: राज्य मरीज़ों की संख्या बढ़कर 14,297 हो गई है। इनमें से 11,049 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि कुल 593 की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 191 केस बढ़े। भोपाल में 49, ग्वालियर में 18, जबलपुर में 11, सागर में 10, इंदौर में 23, उज्जैन में 1, मुरैना में 2, नीमच में 1, बुरहानपुर में 1, खंडवा और खरगौन में 2-2, भिंड में 10, देवास में 5, रतलाम में 3, मंदसौर में 6, बड़वानी और रायसेन में 1-1, राजगढ़ में 2 मामले सामने आए।

महाराष्ट्र: एक दिन में सबसे ज्यादा ठाणे में 2,285, मुंबई में 1,375 और पुणे में 1,022 केस सामने आए। यहां की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले आने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2309 हो गई है।

उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटों में 972 मरीज मिले। सबसे ज्यादा आगरा में 23, मेरठ में 24, नोएडा में 96, लखनऊ में 70, कानपुर में 44, गाजियाबाद में 140, सहारनपुर में 18, फिरोजाबाद में एक, मुरादाबाद में 28, वाराणसी में 34, रामपुर में दो, जौनपुर में आठ, बस्ती में दो, बाराबंकी में 32, अलीगढ़ में 24, हापुड़ में चार, बुलंदशहर में 29 मामले सामने आए। 

योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के साथ ही बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज के नौ जूनियर डॉक्टर्स, मुरादाबाद में तहसीलदार, रामपुर में कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

राजस्थान: यहां शुक्रवार को कोरोना के 390 पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जोधपुर में 57, जयपुर में 51, भरतपुर में 34, प्रतापगढ़ और कोटा में 32-32, सीकर में 30,  बीकानेर में 28, सिरोही में 24, अजमेर में 21, दौसा में 20 संक्रमित मिले। मरीजों का आंकड़ा 19052 पहुंच गया। वहीं, 10 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 440 पहुंच गया।

बिहार: राज्य के 23 जिलों में शुक्रवार को 217 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। छह मरीजों की मौत हो गई। अरवल में एक इंजीनियर कोरोना संक्रमित पाया गया। यहां मुजफ्फरपुर में 32, पटना में 48, सहरसा में 15, सीवान में 19 और पश्चिमी चंपारण में 17 संक्रमित मिले।

Related posts

खेड़ला गांव के परीक्षित खटाना ने रोजाना दस घंटे पढ़ाई कर यूपीएससी में 184वां रैंक किया हासिल

News Blast

राजस्थान के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बाबा रामदेव की दवा पर पाबंदी लगाई, कहा- राज्य में नकली दवा बिकने नहीं देंगे

News Blast

गलवान की हिंसक झड़प के 3 दिन बाद चीन ने भारत के 2 मेजर समेत 10 जवान रिहा किए

News Blast

टिप्पणी दें