May 13, 2024 : 1:26 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

गोवा आज से पर्यटकों के लिए खुला, लेकिन यहां आने वाले हर व्यक्ति को टेस्ट कराना होगा; देश में अब 6.28 लाख केस

  • देश में कोरोना से अब तक 18 हजार 225 मौतें हुईं, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8178 की जान गई
  • देश में गुरुवार को एक दिन 19999 मरीज ठीक हुए, अब 2 लाख 28 हजार 975 एक्टिव केस हैं

दैनिक भास्कर

Jul 03, 2020, 05:04 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 28 हजार 445 हो गई है। आम से लेकर खास तक तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब बंगाल की अभिनेत्री और भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और उत्तर प्रदेश के ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

लॉकेट पश्चिम बंगाल के हुगली से लोकसभा सांसद हैं। शुक्रवार को ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी दी। लिखा, ”मेरी कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे पिछले एक हफ्ते से हल्का बुखार था, जिसके कारण मैं सेल्फ आइसोलेशन में थी। मैं अपनी सेहत की जानकारी देती रहूंगी। सब ठीक है। पिछले दिनों लॉकेट चटर्जी गलवान घाटी में शहीद हुए जवान के घर गईं थीं। 

पर्यटकों के लिए गोवा खुला

गोवा सरकार ने अपनी सीमाएं घरेलू पर्यटकों के लिए खोल दी हैं। पूरे देश से लोग अब यहां आ सकेंगे। हालांकि, कोरोनावायरस को लेकर कुछ नियम भी बनाएं। यहां आने वाले सभी पर्यटकों की अनिवार्य स्क्रीनिंग होगी। इसके अलावा, स्टेट एंट्री प्वाइंट्स पर स्वाब सैंपल लिए जाएंगे। सरकार ने होटल बुकिंग को लेकर भी नियम बनाए हैं। 

देश में कोरोना के रिकॉर्ड मरीज बढ़े  

पिछले 24 घंटे में 20 हजार 903 मामले सामने आए और 379 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6 लाख 25 हजार 544 हो गई है। इनमें 2 लाख 27 हजार 439 एक्टिव केस हैं। वहीं, 3 लाख 79 हजार 892 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 18 हजार 213 लोगों की मौत हो चुकी है। 

LIVE UPDATES : 

  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर‌) ने शुक्रवार को बताया कि भारत बायोटेक ने कोविड-19 की दवा बना ली है। इसके क्लीनिकल ट्रायल के लिए आईसीएमआर ने 12 संस्थाओं का चयन किया है। आईसीएमआर का कहना है कि सरकार इसे 15 अगस्त को लॉन्च कर सकती है।
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगा प्रतिबंध सरकार ने 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। पहले इन पर 15 जुलाई तक रोक लगाई गई थी। डीजीसीए के आदेश के मुताबिक, इस फैसले का असर अंतरराष्ट्रीय कार्गो फ्लाइट्स और विशेष उड़ानों पर नहीं पड़ेगा। कोरोनावायरस महामारी के कारण भारत ने 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है। देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू कर दी गई हैं।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: उज्जैन जिले में गुरुवार दोपहर तक तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 849 गई है। हालांकि, 770 मरीज ठीक भी हो गए। अब तक 71 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, सीहोर जिले में आज दो मरीज मिले। इंदौर में 19, हरदा में आठ और सिवनी में एक मरीज मिला।

महाराष्ट्र: राज्य के 82 जेलों में अब तक कुल 363 कैदी और 102 जेल कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी गुरुवार को जेल डिपार्टमेंट ने दी। चार कैदियों  की संक्रमण से मौत हो गई है। 255 कैदी स्वस्थ हो चुके हैं। मुंबई सेंट्रल जेल में अब तक 181 कैदी और 44 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

उत्तरप्रदेश: झांसी में गुरुवार को कोरोना से एक डॉक्टर के.आर. कृष्णा की मौत हो गई। वे मेयर का चुनाव भी लड़ चुके थे। वहीं, मुरादाबाद में एक महिला समेत दो लोगों ने दम तोड़ दिया। झांसी में एक पुलिस विभाग का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य के कुल मामलों में से 72% मरीजों को कोरोना के हल्के लक्षण सामने आ रहे हैं।

राजस्थान: राजस्थान में गुरुवार को 115 पॉजिटिव सामने आए। उदयपुर में 21, बीकानेर में 12, धौलपुर और राजसमंद में 10-10, जयपुर और जालौर में 9-9, नागौर में 8, भरतपुर में 6, करौली और सिरोही में 5-5, अजमेर और कोटा में 4-4, बारां, दौसा और झुंझुनू में 2-2, अलवर, बाड़मेर, बूंदी, डूंगरपुर और सवाई माधोपुर में 1-1 व्यक्ति संक्रमित मिला। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 18 हजार 427 पर पहुंच गया। वहीं, बीकानेर में दो, जोधपुर में दो और बाड़मेर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बिहार: राज्य में गुरुवार को दोपहर तक 188 मरीज मिले। नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएचसीएच) में गुरुवार को तीन मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ राज्यों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। वहीं, आरजेडी विधायक शहनवाज आलम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे जोकीहाट सीट से विधायक हैं। इससे पहले, मंत्री विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी पॉजिटिव मिली थीं। वहीं, भाजपा विधायक जिबेश कुमार मिश्रा, कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह भी पॉजिटिव मिल चुके हैं।

Related posts

देश में कुल 6.97 लाख केस; रोजाना करीब 24 हजार मरीज बढ़ रहे, अगले महीने 1 लाख मामले प्रतिदिन सामने आ सकते हैं

News Blast

गुड़गांव में कोरोना से 100 लोगों की मौत, महिलाओं के मुकाबले पुरुषों पर ज्यादा भारी पड़ रहा संक्रमण

News Blast

फैक्ट्री मालिक ने कर्मचारी की कपड़ा काटने वाली मशीन से गला काटकर कर दी हत्या

News Blast

टिप्पणी दें