May 19, 2024 : 6:31 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

फैक्ट्री मालिक ने कर्मचारी की कपड़ा काटने वाली मशीन से गला काटकर कर दी हत्या

दैनिक भास्कर

Jun 06, 2020, 06:35 AM IST

दिल्ली. गांधी नगर के रघुबरपुरा में गुरुवार रात एक फैक्ट्री मालिक ने अपने यहां काम करने वाले युवक की कपड़ा काटने वाली मशीन से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विक्की (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी फैक्ट्री मालिक अरमान की तलाश कर रही है। पुलिस फैक्ट्री में काम करने वाले बाकी लड़कों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल अभी इस बात का पता नही चल पाया है कि झगड़ा किस बात पर हुआ।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। वारदात गली नंबर-2, रघुबरपुरा, गांधी नगर में हुई। यहां प्रीतम नामक शख्स का मकान है। उसी में लोनी निवासी अरमान सिलाई की फैक्ट्री चलाता था। बड़े कारोबारियों से कपड़ा लाकर यहां कटिंग कर सिलाई होती है। मूलरूप से लोनी का रहने वाला विक्की भी यहीं पर काम करता था। गुरुवार शाम को विक्की और अरमान दोनों फैक्ट्री में मौजूद थे। इसी दौरान दोनों का किसी बात पर झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान विक्की अचेत हुआ तो आरोपी ने कपड़ा काटने वाली मशीन से विक्की का गला रेत दिया।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस का जमीन पर खून से लथपथ विक्की की लाश बरामद हुई। देर रात अन्य कारीगरों ने विक्की की पहचान की। बाद में उसके परिजनों को हत्या की सूचना दे दी गई। गांधी नगर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Related posts

यही ट्रेंड रहा तो सक्रिय मरीज 102 दिन में आधे होंगे, वजह- जितने नए मरीज मिले, उससे ज्यादा संख्या ठीक होने वालों की रही

News Blast

सोनिया गांधी ने कहा- सरकार के मिस-मैनेजमेंट और गलत नीतियों की वजह से सीमा पर संकट खड़ा हुआ

News Blast

त्राल के बिलालाबाद इलाके में सुरक्षाबलों का आतंकियों से सामना, बीती रात से फायरिंग जारी

News Blast

टिप्पणी दें