May 18, 2024 : 8:42 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

पॉपुलर सिंगर-एक्टिविस्ट की हत्या का विरोध कर रहे 81 लोगों की मौत, राजधानी अदिस अबाबा में सेना तैनात 

  • सिंगर-एक्टिविस्ट हक्कालु हुंडेसा की तीन दिन पहले हत्या हुई थी, वे देश के सबसे बड़े इथिनिक ग्रुप ओरोमो से जुड़े थे
  • प्रदर्शन के दौरान संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा, सुरक्षाबलों पर भी पथराव, गुरुवार को हुंडेसा का अंतिम संस्कार होगा

दैनिक भास्कर

Jul 02, 2020, 11:58 AM IST

अदीस अबाबा. इथियोपिया के पॉपुलर सिंगर-एक्टिविस्ट की हत्या के बाद राजधानी अदिस अबाबा और ओरोमिया रिजन में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। इस दौरान हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। हिंसक प्रदर्शन में अब तक 81 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हक्कालु हुंडेसा की मौत के बाद बुधवार को पूर्वी अफ्रीकी देश की सड़कों पर चल रहे हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए सेना तैनात किया गया है।

34 साल के हुंडेसा की तीन दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस चीफ बेडासा मर्दासा ने कहा कि मारे गए 81 लोगों में तीन ओरोमिया स्पेशल पुलिस फोर्स के सदस्य शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि हुंडेसा देश के सबसे बड़े इथिनिक ग्रुप के सदस्य और समर्थक थे, जिसे ओरोमो के नाम से जाना जाता है। पुलिस ने दावा किया कि उनके हत्या से एक हफ्ते पहले तक उन्हें मौत की धमकी मिल रही थी।

प्रदर्शन में गोलियां भी चलीं

ओरोमो प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उन्हें देश के भीतर ही किनारा कर दिया गया है। इस कारण वे सड़कों पर उतरे हैं। इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप एनालिस्ट विलियम डेविसन ने बताया कि ओरोमो सिंगर की हत्या के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। इस दौरान गोलियां भी चली हैं। सुरक्षाबलों ने कई ओरोमो नेताओं की गिरफ्तारी की है। साथ ही बल प्रयोग भी किया है।

पूरे शहर में सुरक्षाबल तैनात

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शहर में युवाओं की दूसरे इथिनिक ग्रुप के सदस्यों से भी झड़प हुई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव भी किए गए। लोग डरे हुए हैं। उन्होंने चिंता जताई है कि गुरुवार को होने वाले अंतिम संस्कार में हिंसा और भड़क सकती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने हमारे शहर पर हमला किया है। हमें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। सुरक्षाबल पूरे शहर में घूम रहे हैं।

Related posts

मलेशिया में लोगों की पहल:पर्यटकों ने आना कम किया तो ग्रीनहाउस फार्म में बदल डाला हिल स्टेशन

News Blast

ड्रेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति कैंडिडेट बिडेन ने जैन धर्म के लोगों को पर्यूषण पर्व की बधाई दी, हिंदुओं को लुभाने के लिए भी कैंपेन लॉन्च किया

News Blast

अमेरिका, चीन, इटली हो या भारत, जहां वायु प्रदूषण सबसे ज्यादा, वहां कोरोना का असर भी सबसे घातक

News Blast

टिप्पणी दें