May 15, 2024 : 1:12 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

मलेशिया में लोगों की पहल:पर्यटकों ने आना कम किया तो ग्रीनहाउस फार्म में बदल डाला हिल स्टेशन

पहंगएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
कैमरून हाईलैंड्स: 14 लाख पर्यटक पहुंचते थे हर साल - Dainik Bhaskar

कैमरून हाईलैंड्स: 14 लाख पर्यटक पहुंचते थे हर साल

तस्वीर मलेशिया के कैमरून हाईलैंड्स की है। स्थानीय लोगों ने इसे ग्रीनहाउस फार्म में तब्दील कर खेती करनी शुरू कर दी है। दरअसल, 38 हजार की आबादी वाला कैमरून हाईलैंड्स मलेशिया का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह इलाका चाय की खेती के लिए मशहूर है। यहां हर साल 14 लाख पर्यटक पहुंचते थे। लेकिन कोरोना के कारण यहां पिछले डेढ़ साल में पर्यटकों की संख्या गिरकर एक लाख ही बची है।

इसके चलते यहां के लोगों ने चाय की खेती छोड़ ग्रीनहाउस में तरह-तरह की सब्जियां उगानी शुरू कर दी हैं। कैमरून हाईलैंड्स वेजिटेबल फार्मर ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष चाई कोक लिम बताते हैं कि 40 साल में पहली बार हिल स्टेशन की स्थिति खराब हुई है। महामारी के कारण लोगों की आय घटी है। पर इस फार्म के कारण अब वे पहले से ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं।

यूनेस्को की सूची में शामिल है कैमरूनकैमरून हाईलैंड्स यूनेस्को की हैरिटेज सूची में शामिल है। यहां मलेशिया में पहुंचने वाले 35 फीसदी पर्यटक घूमने आते हैं। सबसे ज्यादा पर्यटक जापान, सिंगापुर, थाईलैंड, सऊदी अरब और ब्रिटेन से पहुंचते हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

चुनावों में रूस के दखल के मामले में ट्रम्प के पूर्व सहयोगी माइकल फ्लिन के खिलाफ केस वापस लिया गया

News Blast

कोरोना दुनिया में: ब्रिटिश वैक्सीन एक्सपर्ट बोले- UK और साउथ अफ्रीका में पाया गया नया स्ट्रेन, वैज्ञानिक तैयार रहें

Admin

अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में विरोध की आग; न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव

News Blast

टिप्पणी दें