May 18, 2024 : 2:01 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

25 जून का मूलांक 7 और भाग्यांक 8 है, डॉक्टर्स के लिए दिन रहेगा पक्ष का, विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप नहीं रहने की संभावनाएं हैं

  • अंक 2 वाले लोगों के लिए गुरुवार को लाभ मिलने के योग हैं, अंक 5 वाले लोगों को सतर्क रहना होगा

दैनिक भास्कर

Jun 24, 2020, 03:18 PM IST

गुरुवार, 25 जून का मूलांक 7, भाग्यांक 8, दिन अंक 3, मासांक 6 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति बनी हुई है। अंक 3 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बन रही है। अंक 6 के साथ विरोधी युति व अंक 8 के साथ परस्पर मित्र युति बनी हुई है। अंक 6 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति और अंक 8 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 25 जून का दिन…

अंक 1- आंखों के डॉक्टरों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। महिला बैनर से या महिला के नाम से काम करने वालों को लाभ मिल सकता है। अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें।

क्या करें- गाय को गुड़ खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 2- विद्यार्थियों का परीक्षा-परिणाम आशा के अनुरूप न होने से मन खिन्न हो सकता है। बड़े भाई के साथ काम कर रहे हैं तो धैर्य रखें। कार्य-विस्तार अभी रोक दें।

क्या करें- अपनी कुलदेवी को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 3- किसी बड़े पद या अवस्था वाले व्यक्ति से विशेष लाभ मिल सकता है। होटल, मोटल, रेस्टोरेंट्स और ढाबा चलाने वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। ऑफिस में बॉस की निकटता मिल सकती है।

क्या करें- पीली रसदार मिठाई खाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 4- अचानक कोई खास काम बनने से बड़ी खुशी मिल सकती है। मैनेजमेंट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष अवसर मिल सकता है। इवेंट मैनेजमेंट वालों को अच्छा लाभ हो सकता है।

क्या करें- आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 5- ब्याज पर पैसा देने का कारोबार करने वालों संभलकर काम करना है, अधिक जोखिम नहीं उठाना है। ट्रेडिंग करने वालों को अधिक सतर्कता से काम करना होगा। कॉस्मेटिक्स का काम करने वालों को विस्तार का अवसर मिल सकता है।

क्या करें- शनिदेव को काला कपड़ा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- हानि अधिक, लाभ कम वाला मामला रह सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों का काम या बैनर बदल सकता है या बदलने का अवसर मिल सकता है। सट्टेबाजी ही नहीं, बल्कि शेयर मार्केट से भी दूर रहें।

क्या करें- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 7- संतान के करियर संबंधी अनुकूलता रह सकती है। यदि संतान अविवाहित है तो विवाह-प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 

क्या करें- शिवपरिवार को वस्त्र भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 8- ट्रांसपोर्ट का काम करने वालों के लिए दिन सुखद रह सकता है। आउटडोर खेलों के खिलाड़ियों को सफलता मिल सकती है। इस सफलता का प्रतिशत उनके समस्त अंकों पर निर्भर करेगा।

क्या करें- कुत्तों को रोटी खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 9- पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। शत्रु दुर्बल होंगे। दबे-दबे न रहें। रहस्यमयी साधना या विद्या में रूचि बन या बढ़ सकती है। घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है।

क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

Related posts

60 साल से हो रहा डेक्सामेथासोन का इस्तेमाल, इससे हर रोज इलाज का खर्च सिर्फ 48 रुपए प्रति मरीज

News Blast

पत्नी के सिर हुआ खून सवार, एक ही रात पति और दो बेटों का कर दिया कत्ल, पुलिस को बताई वजह

News Blast

देश में कोरोना का खतरा कितना बढ़ा, इसकी रिपोर्ट देगा आईसीएमआर; आगे की रणनीति तय होगी

News Blast

टिप्पणी दें