May 20, 2024 : 1:57 AM
Breaking News
मनोरंजन

घर में उगे आम देखकर अर्चना को याद आया बचपन, बोलीं- अगर आम ऑर्गेनिक हैं, तो दाग अच्छे हैं

दैनिक भास्कर

May 22, 2020, 08:17 PM IST

मुंबई. एक्ट्रेस अर्चना पूरनसिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने घर के बगीचे में उगे अल्फांसो आम दिखाए। उनके इस वीडियो में सिर्फ आम ही नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में अर्चना की आवाज सुनाई देती है। उनके मुताबिक ये पोस्ट केवल आम को पसंद करने वाला शख्स को ही समझ आ सकती है।

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘वो बचपन में आम चुराकर बगीचे से भागना। वो पकड़े जाना। वो मम्मी की डांट… ज्यादा आम खाना अच्छा नहीं होता। फिर मम्मी को वो जवाब देना… एक दिन मैं इतने पैसे कमाऊंगी कि दुनिया के सारे आम खरीद कर खाऊंगी। वो बाल्टी में आम भिगोकर ठंडा करना… वो गर्मियों का बेताबी से इंतजार करना… सिर्फ इसलिए कि गर्मी का मौसम है आम का मौसम। सिर्फ एक मैंगो लवर ही इस पोस्ट को समझ सकता है।’ 

अर्चना की आवाज में दिखी आम की खुशी

वीडियो में अर्चना दिखाई तो नहीं दी, लेकिन आम देखकर वे बेहद खुशी थीं और उस पर लगे दाग देखकर वे कहती हैं, ‘अगर आम ऑर्गेनिक हैं, तो दाग अच्छे हैं। घर का उगा हुआ आम। इस वीडियो बनाने के चक्कर में…’ इतना कहकर वे हंसने लगती हैं। इसी बीच उनका बेटा उन्हें टोकता है तो वे कहती हैं, ‘दरअसल हम सभी आम खाने के लिए बहुत उत्सुक हैं। तो चलिए दोस्तो बाय।’ 

अर्चना के घर में लगे हैं कई आम के पेड़

मुंबई के मडआईलैंड स्थित अर्चना के बंगले में कई आम के पेड़ लगे हैं, जिनके बारे में उन्होंने बीते महीने शेयर की अपनी पोस्ट में बताया था। ये सारे आम जैविक तरीके से उगाए गए हैं। इसलिए अर्चना ने कहा कि अगर आम ऑर्गेनिक हैं तो उन पर लगे दाग भी अच्छे हैं।

कुछ दिन पहले की थी आम पर गपशप

इससे पहले 27 अप्रैल को अर्चना ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमें वे अपनी मां और बेटे के साथ आम के बारे में बात करती नजर आई थीं। तब अर्चना की मां ने बताया था कि ये एक बार में दो किलो तक आम खा जाती है। वहीं अर्चना ने कहा था कि मेरे अलावा घर में बेटे आयुष्मान को आम खाना बेहद पसंद है, जबकि परमीत सेठी को ये पसंद नहीं है। वीडियो के साथ अर्चना ने लिखा था, ‘आज की गार्डन गपशप बहुत ‘आम’ थी और बहुत ‘खास’ भी। आम सिर्फ फल नहीं है, बल्कि ये तो ‘आम’ है। इसका अपनी खुद की श्रेणी है।’

Related posts

धर्मेंद्र ने किया टिड्डियों के हमले को लेकर सतर्क, अपना अनुभव साझा कर लिखा- हम इनका सामना कर चुके हैं

News Blast

नवीं के छात्र ने घर की छत से कूदकर दी जान,परिजनों ने स्कूल पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

News Blast

MP: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, साइबर सेल के हाथ लगे अहम सबूत

News Blast

टिप्पणी दें