May 18, 2024 : 4:57 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

सरकार हिटलर के जन्मस्थान को पुलिस स्टेशन में बदलेगी, जर्मन तानाशाह के प्रशंसकों के लिए तीर्थस्थल बनती जा रही थी यह जगह  

  • 2022 के अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा, 42 करोड़ रुपये की लागत आएगी
  • गृह मंत्रालय ने बिल्डिंग के दुरुपयोग को रोकने के लिए 1972 से किराए पर ले रखा है

दैनिक भास्कर

Jun 03, 2020, 09:42 PM IST

विएना. ऑस्ट्रिया की सरकार ने हिटलर के जन्मस्थान को रिडिजाइन करने का प्लान पेश किया है। 1889 में जिस घर में जर्मन तानाशाह का जन्म हुआ था उसे अब पुलिस स्टेशन में बदला जाएगा। यह जगह हिटलर के प्रशंसकों के लिए एक तीर्थस्थल बनती जा रही है। इसके चलते ऑस्ट्रिया की सरकार ने यह फैसला लिया है।

ऑस्ट्रिया के आर्किटेक्ट मार्टे इसका डिजाइन तैयार कर रहे हैं। ऑस्ट्रियाई अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी कि इंटीरियर मिनिस्ट्री ने इसके लिए टेंडर जारी किए थे। 11 प्रतियोगियों के बीच में मार्टे को जीत मिली। रिडिजाइन का यह काम 2022 तक अंत तक पूरा हो जाएगा। इसकी लागत लगभग 5 मिलियन यूरो (करीब 42 करोड़ रुपये) होगी।

घर को पुलिस स्टेशन में बदलने की नवंबर में घोषणा की गई थी
हिटलर के जन्मस्थान वाली जगह को पुलिस स्टेशन में बदलने की घोषणा पिछले साल नवंबर में की गई थी। यह घर जर्मन सीमा पर स्थित शहर ब्रुनाऊ एम इन में है। इस घर पर मालिकाना हक को लेकर कई पेच थे। 2017 में ऑस्ट्रिया की अदालत ने यह फैसला दिया था कि घर के मालिक के बेचने से मना करने के बाद भी सरकार इसे जब्त कर सकेगी।  
ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री कार्ल नेहैमर ने कहा, ‘‘कुछ लोग पूछ सकते हैं कि क्या पुलिस स्टेशन बनाना इस जगह का सही उपयोग है? तो यह सबसे बढ़िया उपयोग है। पुलिस हमारी आजादी की रक्षा करती है।’’

1972 से गृह मंत्रालय ने इसे किराए पर ले रखा है
रिडिजाइन करते वक्त घर को आधुनिक बनाया जाएगा, लेकिन मूल इमारत में इस्तेमाल हुए पदार्थों से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। तीन मंजिला इस बिल्डिंग के दुरुपयोग को रोकने के लिए ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय ने 1972 से किराए पर ले रखा है। पहले यहां पर विकलांग बच्चों की देखभाल के लिए एक केयर सेंटर चलता था, लेकिन 2011 से यह खाली पड़ा है। 

Related posts

प्रदूषण घटा तो काठमांडू घाटी से नजर आने लगी हिमालय की बर्फीली चोटियां, करीब 200 किलोमीटर दूर है एवरेस्ट

News Blast

आर्यन केस का NCB का गवाह किरण गोसावी पकड़ा गया,पुणे पुलिस ने की कार्रवाई

News Blast

न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में एक हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाया, अमेरिका में ब्ल्ड प्लाज्मा से मरीजों के इलाज को मंजूरी; दुनिया में अब तक 2.36 करोड़ केस

News Blast

टिप्पणी दें