May 20, 2024 : 10:04 AM
Breaking News
MP UP ,CG खबरें ताज़ा खबर महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय

33 साल में 25 बार खतरे के निशान से ऊपर हुई यमुना, पहले कब-कब और क्यों डूबी दिल्ली

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यमुना नदी के बढ़े जलस्तर के कारण निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। इस बीच, दिल्ली सरकार ने कहा है कि हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ने की वजह से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों बाढ़ की चपेट में है। यमुना नदी के बढ़े जलस्तर के कारण निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। गुरुवार सुबह यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया। इस बीच, सरकार का कहना है कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बाढ़ चलते जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सरकार और प्रशासन के स्तर पर लगातार आपातकालीन बैठकें हो रही हैं। इस बीच जानना जरूरी है कि दिल्ली में इस बाढ़ की वजह क्या है? पहले कब ऐसी बाढ़ देखी गई है? ताजा हालात क्या हैं? आइये जानते हैं…
Yamuna crossed the danger mark 25 times in 33 years, here is the history of floods in delhi
दिल्ली में बाढ़ से क्या हालात हैं? 
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वजीराबाद के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ है।
रिंग रोड पर बाढ़ का पानी आने से आईएसबीटी, कश्मीरी गेट में हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तराखंड से आने-जाने वाली बसों का परिचालन प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए वजीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। हालात को देखते हुए सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

Related posts

दिल्ली के हाई रिस्क जोन में रहने वालों का रैपिड एंटीजन टेस्ट अनिवार्य; केरल में कोरोना गाइडलाइन एक साल के लिए लागू; देश में अब 6.97 लाख केस

News Blast

24 घंटे में एक साथ 198 संक्रमित पाए गए, इनमें 58 महिलाएं शामिल; जिले में 1752 एक्टिव केस

News Blast

फ्लोरिडा की हिम्मती महिला ने पार्किंग में खड़े-खड़े बेटी को जन्म दिया, दाई ने गजब की फुर्ती दिखाई और बच्चे को थाम लिया

News Blast

टिप्पणी दें