May 20, 2024 : 9:02 AM
Breaking News
MP UP ,CG क्राइम खबरें राज्य

पति ने पत्नी का दोस्त से करवाया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

इंदौर में एक महिला ने पति और उसके दोस्त पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। पति पर आरोप है कि उसने दोस्त को बुलाकर संबंध बनवाए और उसका वीडियो बना लिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों को मुलजिम बनाया है। महिला ने पति पर दहेज के लिए सताने का भी आरोप लगाया है।मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। टीआइ आरसी भास्करे के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। नैनोद में रहने वाली युवती ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। वह रुपयों की मांग करता था और उसके चरित्र पर भी शंका करता था। वह दोस्त विकास के साथ संबंध रखने का आरोप लगाता था। उसका आरोप है कि 30 मई को विकास को घर बुलाया और शारीरिक संबंध बनवाए। उसने जबरदस्ती संबंध बनवाए। इस दौरान पति ने दोनों का वीडियो भी बना लिया। यह बात बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।

Related posts

रायबरेली: करोड़ों रुपए के अवैध पटाखे बरामद, अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दिए बिना घर पर दी दबिश

News Blast

जम्मू ड्रोन अटैक मामला: पीएम मोदी ने बुलाई आज उच्चस्तरीय बैठक, अमित शाह और राजनाथ सिंह होंगे मौजूद

News Blast

डॉक्टर दंपती का इंजीनियर बेटा अनमोल जैन बना आईएएस, बोले- वक्त लगा, लेकिन सपना पूरा हुआ

News Blast

टिप्पणी दें