May 13, 2024 : 1:25 PM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खबरें खेल ताज़ा खबर बिज़नेस ब्लॉग मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय लाइफस्टाइल हेल्थ

Bhopal News : तलाक केस से नाराज पति ने पत्‍नी पर किया ब्‍लेड से हमला, छिपकर कर रहा था इंतजार

naidunia अयोध्यानगर इलाके में केस कराने से गुस्साए पति ने पत्नी पर ब्लेड मारकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस दौरान हुई जब पत्नी काम पर जा रही थी।जानकारी के अनुसार पति रास्ते में छुपकर पत्‍नी का इंतजार कर रहा था। हमले से पत्नी के चेहरे व सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपि‍त शराब पीने का आदी है। दोनों में अक्सर विवाद होता था।

दोनों का कोर्ट में तलाक केस चल रहा है। एसआई भगवती शर्मा ने बताया आदमपुर छावनी, बिलखिरिया का रहने वाला गोपाल यादव (36) पुताई का काम करता है। 10 साल पहले उसकी शादी आनंद नगर की रहने वाली दीपा यादव से शादी हुई।

दोनों के नाबािलग दो लड़के हैं। गोपाल शराब पीने का आदी है। इसी को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। दोनों का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है, इसी वजह से गोपाल गुस्से में रहता था।

दीपा को गंभीर हालत में पिपलानी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गु

Related posts

वर्ल्ड फेडरेशन ने 5 महीने में 22 टूर्नामेंट का कैलेंडर बदला, अब ओलिंपिक कोटा के लिए 2021 में होने वाली टूर्नामेंट्स के पॉइंट ही मान्य

News Blast

यूपी : सीएम योगी आज करेंगे नई जनसंख्या नीति का विमोचन, बिल का मसौदा तैयार

News Blast

नेपोटिज्म का सपोर्ट कर रहीं तापसी पन्नू पर भड़कीं कंगना रनोट, लिखा- ‘शर्म आनी चाहिए’

News Blast

टिप्पणी दें