May 17, 2024 : 2:54 AM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खबरें खेल बिज़नेस ब्लॉग राज्य राष्ट्रीय हेल्थ

जबलपुर में तीन डिग्री गिरा रात का पारा, सुबह से चल रही सर्द हवाएं

 दो दिनों तक बारिश की रंगत में सराबोर मौसम का मिजाज अब सुधरने लगा है। दिन में तेज धूप से तापमान में भी उछाल आ रहा है। लेकिन रात में ठंडक का अहसास अब भी बना हुआ है। रात में उत्तरी ठंडी हवाओं के जोर से बीते 24 घण्टे में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया। सोमवार को सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही है। जिससे वातावरण में ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि सूरज के तेवर सख्त हो रहे है। तेज धूप ठंडी हवाएं का जोर कम कर रही है।

 

 

पश्चिमी विक्षोभ का असर भी कमजोर पड़ गया है। । सुबह से चल रही सर्द हवाओं के बीच धूप में तीखापन महसूस किया जा रहा है। दोपहर तक वातावरण में गरमाहट का अहसास बढ़ सकता है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री से मामूली रुप से उछल कर 27.4 डिग्री पर पहुंच गया था। सोमवार को सुबह 8:30 बजे तक तापमन 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा।

अब घुल रही फाल्गुनी रंगत: बहरहाल मौसम में अब फाल्गुनी रंगत घुलती जा रही है। दिन में हल्की गर्माहट तो रात में ठंडक का मिलाजुला असर महसूस हो रहा है।

 

 

फिर बदल सकता है मौसम: मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर हो गया है। जिससे एक-दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने 22 फरवरी के बाद सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल, बारिश की संभावना जताई है।

राजस्थान के ऊपर बन रहे चक्रवाती समीकरण: क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से मौसम में बदलाव देखा गया। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से प्रभावी हो रहा है। राजस्थान के ऊपर चक्रवाती समीकरण बनने से 22 फरवरी के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। कहीं-कहीं बादल छाने और बौछारे पड़ने के आसार है।

Related posts

आबादी के पांचवें हिस्से को टीका लगा चुका इजराइल: वैक्सीन जल्दी पाने के लिए नेतन्याहू ने 50% अधिक कीमत दी, फाइजर सीईओ को 17 बार फोन किया

Admin

केंद्र ने कोर्ट में कहा: नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों का पालन करने में नाकाम रहा ट्विटर

News Blast

पहाड़ाें से घिरे जामली तालाब काे बनाएं मिनी पर्यटन स्थल, वाॅकिंग ट्रैक, बाेटिंग जैसी सुविधा शुरू हाे

News Blast

टिप्पणी दें