May 19, 2024 : 7:10 AM
Breaking News
Other

सीमा विवाद: मिजोरम ने असम पुलिस पर लगाया मजदूर को अगवा करने का आरोप, दोनों राज्यों के बीच फिर बढ़ी तनातनी

सार

असम-मिजोरम का सीमा विवाद काफी पुराना है। पिछले महीने सीमा पर हिंसा भड़क गई थी। इसमें दोनों राज्यों की पुलिस आपस में भिड़ गई, जिसमें छह पुलिस वालों के अलावा एक नागरिक की मौत हो गई थी।

विस्तार

मिजोरम ने असम पुलिस पर मजदूर को अगवा करने और उसे पीटे जाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर मिजोरम कोलासिब के डिप्टी कमिश्नर एच. ललथांगलियाना ने असम के हैलाकांडी के अपने समकक्ष को पत्र लिखा है। आरोप है कि गुरुवार की शाम को विवादित सीमा के पास वैरांगते गांव से असम पुलिस के कुछ जवानों ने ललनाराम्माविया नामक मजदूर का अपरहरण कर लिया। मजदूर की आंख पर पहले पट्टी बांधी गई और बंदूक के दम पर पुलिस उसे उठा ले गई। गौरतलब है कि जुलाई में दोनों राज्यों की पुलिस की ओर से सीमा विवाद को लेकर फायरिंग भी हुई थी। असम पुलिस बंद कराना चाहती थी काम 
डिप्टी कमिश्नर एच. ललथांगलियाना के पत्र के अनुसार कुछ मजदूर सड़क बनाने का काम कर रहे थे। असम पुलिस इस काम को बंद कराना चाहती थी। काम बंद नहीं हुआ तो पुलिस ने वहां लोगों को मारा और मजदूर को अगवा कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे एक नदी तक घसीटते हुए ले गई। पुलिस ने मजदूर का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। एच. ललथांगलियाना ने कहा है कि ऐसी घटनाओं से सीमा पर फिर से तनाव बढ़ सकता है। हिंसा में जा चुकी है छह पुलिस वालों की जान 
पिछले महीने यानी 26 जुलाई को दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद में हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों की ओर से फायरिंग और पत्थरबाजी भी हुई थी। इसमें छह पुलिस जवानों समेत एक नागरिक की मौत हो गई थी। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

काफी पुराना है सीमा विवाद 
मिजोरम के कोलासिब, मामित और ऐजौल व असम के काछर, हैलाकांडी, करीमगंज के बीच 146.6 किलोमीटर लंबी सीमा साझा होती है। दोनों राज्य इस सीमा को लेकर अलग-अलग नियम मानते हैं। मिजोरम का मानना है 1875 में आदिवासियों को बाहरियों से बचाने के लिए यह सीमा तैयार की गई थी। जबकि, असम 1933 में किए गए जिले के सीमांकन को मानता है।

Related posts

संयुक्त किसान मोर्चा का फैसला, जारी रहेगा आंदोलन, 22 को लखनऊ में होगी रैली, 26 को मनाया जाएगा जश्न

News Blast

झमाझम बरसेंगे बादल; सितंबर महीने में सामान्य से अधिक होगी मॉनसून की बारिश, IMD का अनुमान

News Blast

फिरोजपुर: नशे की ओवरडोज से 28 वर्षीय युवक की मौत, एक सप्ताह में छह युवकों ने गंवाई जान

News Blast

टिप्पणी दें