May 21, 2024 : 2:17 PM
Breaking News
टेक एंड ऑटो

होंडा का ई-स्कूटर:कंपनी ने 130km की रेंज के साथ यू-गो स्कूटर लॉन्च किया, इसकी टॉप स्पीड 53km/h; जानिए कीमत और दूसरे फीचर्स

नई दिल्ली3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

होंडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर यू-गो (U-GO) लॉन्च किया है। इसे चीन की वुयांग-होंडा यूनिट में तैयार किया गया है। ये स्कूटर दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें अलग-अगल पावर वाली बैटरी दी गई है। फिलहाल इसे चीनी बाजार में ही उतारा गया है, लेकिन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

चीन में इसकी शुरुआती कीमत CNY 7,499 (करीब 85,342 रुपए) है। वहीं, इसके स्टैंडर्ड मॉडल 1.2kW रेटिंग की कीमत CNY 7,999 (करीब 91,501 रुपए) है। चीनी बाजार में इसकी कीमत दूसरे ई-स्कूटर की तुलना में काफी कम है। ये भारत में लॉन्च हुआ तब इसका सीधा मुकाबला ओला ई-स्कूटर से होगा।

होंडा यू-गो की रेंज 130km

  • यू-गो के लो-स्पीड मॉडल में 800 वॉट का कंटीन्यूअस हब मोटर 1.2 kW की पीक पावर को स्पोर्ट करता है। इसकी टॉप स्पीड 43 किमी प्रति घंटा है।
  • इसके स्टैंडर्ड मॉडल 1.2 kW कंटीन्यूअस-रेटेड हब मोटर के साथ आएगा। यह मोटर 1.8 kW का पीक आउटपुट बना सकता है। इस वर्जन की टॉप स्पीड 53 किमी प्रति घंटा है।
  • दोनों मॉडल 1.44 kWh की क्षमता वाली 48V और 30Ah रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी के साथ आते हैं। सिंगल चार्ज में 65 किमी और दोनों बैटरी से 130 किमी तक चलता है।

होंडा यू-गो के फीचर्स

स्कूटर में LCD स्क्रीन दी गई है, जो स्पीड, दूरी, चार्ज और राइडिंग मोड जैसी जानकारी देती हैं। इसके फ्रंट एप्रन पर ट्रिपल बीम के साथ एक LED हेडलाइट दी है। इसमें एक LED DRLs स्ट्रिप भी शामिल है। इसमें 12 इंच के फ्रंट और 10 इंच के रियर अलॉय व्हील के साथ 26-लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

अब सरकार ने बैन किया चीनी कंपनी शाओमी का ब्राउजर, स्मार्टफोन में नंबर वन ब्रांड है Xiaomi

News Blast

Mi 11 Ultra First Sale: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन होगी Mi 11 Ultra की पहली सेल

News Blast

COVID-19: अचानक कार्डियक अरेस्ट से होने वाली मौत के लिए वैक्सीन जिम्मेदार

News Blast

टिप्पणी दें