May 21, 2024 : 12:50 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

छात्राओं को किया जागरूक:भारत में महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर वेबिनार, वक्ता बोले, हर क्षेत्र में मनवाया है अपनी प्रतिभा का लोहा

फरीदाबाद6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय - Dainik Bhaskar

श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय

बल्लभगढ़ स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय के कानूनी शैक्षिक प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में भारत में महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता एडवोकेट राजकुमार शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या कृष्णा श्योराण ने की एवं संचालन सौरभ त्रिपाठी ने किया।

अपने संबोधन में एडवोकेट राजकुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा के किसी भी कालखंड में नारी को असमान नहीं समझा गया। अपितु भारतवर्ष के स्वर्णिम काल पर ध्यान दें तो माता देवहूति, सती अनुसुया, सुकन्या, शबरी, विद्योत्मा आदि परम विदुषियों ने जिन्होंने कई बार पुरुषों को शास्त्रार्थ में पराजित करके नारी शक्ति का प्रकटीकरण किया। रानी लक्ष्मी बाई, दुर्गावती, जीजा बाई ने शस्त्र एवं शास्त्र में अपने पुरुषार्थ का लोहा मनवाया। शर्मा ने उदाहरण देकर कॉलेज छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भारतीय मूल की कल्पना चावला एवं सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में भारतीय महिलाओं का यशोगान करवाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लिंगानुपात में तेजी से सुधार आया है। जिसमें वर्तमान समय में लगभग एक हजार लड़कों पर 952 लड़कियां हैं। इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार द्वारा दुर्गा शक्ति एप्प, दुर्गा शक्ति वाहन, प्रत्येक विधानसभा में महिला कॉलेज और प्रत्येक जिले में महिला थाने स्थापित कराए ताकि महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा के साथ साथ उनके अधिकार संरक्षण एवं कानूनी सहायता आसानी से उपलब्ध हो सके।

महिला सरपंचों को स्कूटी वितरण जैसी अनेक महिला कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। वेबिनार में छात्राओं द्वारा प्रश्नोत्तरी में भारतीय दंड संहिता, बाल यौन अपराध कानून, उत्तराधिकार कानून, भरण पोषण अधिनियम घरेलू हिंसा कानून, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अवरोधक कानून सहित कई अन्य महिला अधिकार जो भारतीय संविधान में वर्णित हैं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से रमनप्रीत कौर, शिवानी यादव, डॉ सपना सचदेवा, डॉ सपना नागपाल, डॉ ऋचा आदि शामिल हुई।

खबरें और भी हैं…

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी, केंद्र का प्रस्ताव- श्रद्धालुओं को शामिल किए बिना रथयात्रा निकाली जा सकती है

News Blast

इसे लाचारी ही कहेंगे, जो हर बार आश्वासन तो दिलाती है, लेकिन बारिश से होने वाली परेशानियों से निजात नहीं दिला पाती

News Blast

नगर परिषद के दावों की खुली पोल:मानसून की पहली बारिश में ही शहर जलमग्न, कई घंटे बाद भी नहीं निकला पानी, लोग हुए परेशान

News Blast

टिप्पणी दें