May 4, 2024 : 9:45 PM
Breaking News
MP UP ,CG

कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी:दिग्विजय सिंह के बयानों से बहुसंख्यक समाज नाराज; वे हिंदुओं को अपमानित कर रहे हैं, इनकी जुबान पर लगाम लगाएं

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Majority Of Society Angry With Digvijay Singh’s Statements; They Are Insulting Hindus, Restrain Their Tongue

मध्य प्रदेश3 घंटे पहले

अखिल भारतीय कांगेस कमेटी (AICC) के सदस्य एवं महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है। राय ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा है कि दिग्विजय लगातार अपने बयानों से हिंदुओं को अपमानित कर रहे हैं। इससे बहुसंख्यक समाज कांग्रेस से नाराज हो रहा है।

राय ने पार्टी सुप्रीमों से दिग्विजय सिंह की जुबान पर लगाम लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिराने में भी दिग्विजय सिंह की भूमिका रही है। लिहाजा इनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए। राय ने कहा है कि दिग्विजय सिंह जहां-जहां रहे हैं, पार्टी को नुकसान हुआ है। अभी जिस राज्य में हैं, वहां भी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

राय ने कहा है कि 2003 में जब से दिग्विजय सिंह सत्ता से बाहर हुए हैं, वे लगातार हिंदू विरोधी बयान देते आ रहे हैं। वह एक वर्ग को खुश करने की मंशा से हिंदुओं को नाराज करते रहे हैं। देश की बड़ी आबादी उनके बयान को ही कांग्रेस का आधिकारिक बयान मान लेती है और कांग्रेस से नाराज हो जाती है। एक तरफ हिंदू दूर हो रहे हैं, वहीं दिग्विजय सिंह जिस वर्ग को खुश करना चाहते हैं, वह भी पार्टी से दूर होता जा रहा है। कश्मीर में अनुच्छेद 370, बाटला हाउस मुठभेड़ का मामला, आतंकी ओसामा के नाम में जी जोड़ना आदि कई मामले हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के लिए काम कर चुके राय ने लिखा है कि दिग्विजय सिंह को गोवा का प्रभारी बनाया गया, लेकिन कांग्रेस जीतकर भी सरकार नहीं बना सकी। ये उन्हीं के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण हुआ। सिंह के प्रभारी रहते तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी कांग्रेस को नुकसान हुआ। राय ने उप्र में कांग्रेस की दुर्गति और मप्र में कमल नाथ सरकार जाने में भी दिग्विजय सिंह की भूमिका की समीक्षा की मांग की है।

गृहमंत्री ने कहा- अब तो सोनिया गांधी दिग्विजय की हकीकत समझें
राय द्वारा सोनिया गांधी को लिखे पत्र के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह की असलियत उनकी ही पार्टी के नेता उमंग सिंघार और कमलनाथ जैसे नेता पहले ही खोल चुके हैं। गृह मंत्री ने कहा कि पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के आरोपों का खंडन अब तक किसी ने नहीं किया है। कमलनाथ भी कह चुके हैं कि उनकी सरकार दिग्विजय सिंह की वजह से ही गई। अब महाराष्ट्र के विश्वबंधु राय जैसे नेता उनके बयानों से कांग्रेस को नुकसान होने की बात लिख रहे हैं। अब तो सोनिया गांधी को भी दिग्विजय सिंह की हकीकत समझनी चाहिए।

खबरें और भी हैं…

Related posts

पत्नी को एसिड पिलाने का मामला:दिल्ली से घायल महिला ने जारी किया वीडियो, बोली- पति की गिरफ्तारी के बाद जेठ ने उसके बचाव में जबरन बनवाया था वीडियो, भाई की हत्या की धमकी दी

News Blast

अखिलेश सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को मिली राहत, हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने दो महीने के लिए अंतरिम जमानत मंजूर की

News Blast

मजदूरी करने दिल्ली गई युवती घर आने के बजाय हिमाचल पहुंची, उदयगढ़ पुलिस ने परिजन को सौंपा

News Blast

टिप्पणी दें