May 19, 2024 : 3:18 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

किसान आंदोलन: पानीपत से किसान आज करेंगे दिल्ली कूच, 25 हजार किसानों के शामिल होने का दावा

[ad_1]

पानीपत2 घंटे पहले

कॉपी लिंकपानीपत टोल प्लाजा पर मौजूद किस - Dainik Bhaskar

पानीपत टोल प्लाजा पर मौजूद किस

कृषि कानूनों के विरोध में कूच करने का पहले की किया था ऐलान, किसान नेता चढ़ूनी करेंगे नेतृत्व

किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पानीपत और आसपास जिलों के किसान आज दिल्ली कूच करेंगे। पानीपत टोल प्लाजा पर इक्ट्‌ठा होने के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व में किसान दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे। कूच की अगुवाई सिख निहंग और ऊंटों से कराने का दावा किया जा रहा है।

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी है। सरकार द्वारा मांगें न मामने से नाराज अब किसानों ने पानीपत से दिल्ली कूच का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) ने गुरुवार को पानीपत से दिल्ली कूच का ऐलान किया हुआ है।

पानीपत टोल प्लाजा पर जिले के साथ अन्य जिलों के किसान भी इक्ट्‌ठा होंगे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के बाद 11 बजे पानीपत से दिल्ली की ओर रवाना होने का कार्यक्रम हैं। पदाधिकारियों ने दिल्ली कूच में 25 हजार किसानों के शामिल होने का दावा किया है। कूच की भव्यता बढ़ाने के लिए घोड़ों पर सवार सिख निहंग और ऊंटों से अगुवाई कराई जाएगी।

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी की है। हालांकि पुलिस किसानों को रोकेंगे नहीं, लेकिन यातायात व्यवस्था बनाने के लिए हाईवे पर जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। किसानों के दिल्ली कूच के दौरान वाहनों को डायवर्ट करने के साथ हाईवे को वन-वे किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो रहे लेफ्टिनेंट जनरल राज मोहन वर्मा की कोरोना से मौत, वीरता का दूसरा सर्वोच्च पुरस्कार महावीर चक्र मिला था

News Blast

स्पेशल सेल ने एमबी रोड पर दो बदमाशों को गोली मारी, एनकाउंटर के दौरान 11 राउंड फायरिंग

News Blast

मीटिंग में उठा अनाधिकृत कॉलोनियों की बदहाली का मुद्दा, 120 आरडब्ल्यूए से चर्चा

News Blast

टिप्पणी दें