May 21, 2024 : 1:23 AM
Breaking News
बिज़नेस

पॉलिसी पर RBI गवर्नर LIVE: रिजर्व बैंक ने दरों में नहीं किया कोई बदलाव, आपके होम और ऑटो लोन की EMI पहले जैसी ही रहेगी

[ad_1]

Hindi NewsBusinessShaktikanta Das; RBI Repo Rate | RBI Monetary Policy Repo Rate Latest News Updates; RBI Governor Shaktikanta Das On Repo Rate

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई19 मिनट पहले

कॉपी लिंक

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 5 अप्रैल से जारी तीन दिन की मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक में यह फैसला लिया गया। नए वित्त वर्ष (2021-22) की यह पहली MPC बैठक रही। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास इस बैठक के फैसलों की जानकारी दी। RBI गवर्नर इस पर दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

RBI की मौजूदा दरों में कोई बदलाव नहींRBI हर दो महीने में ब्याज दरों पर फैसला लेता है। यह काम 6 सदस्यों वाली मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) करती है। मौजूदा समय में RBI का रेपो रेट 4% है, जबकि रिवर्स रेपो रेट 3.5% है, जिसे बरकरार रखने का फैसला लिया गया है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर हमारी नजर है। इसीलिए अकोमोडेटिव स्टांस रखने का फैसला लिया गया है। इससे पहले MPC की बैठक फरवरी में हुई थी। 5 फरवरी को RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान किया था।

पिछले साल मई से RBI ने नीतिगत दरों को समान रखा है। यह दर पिछले 15 सालों के सबसे निचले स्तर पर हैं। बैंकों को दिए गए लोन पर RBI की ओर से वसूले जाने वाले ब्याज को रेपो रेट कहा जाता है। वहीं, बैंकों की ओर से जमा किए गए रुपयों पर RBI की ओर से दिए जाने वाले ब्याज को रिवर्स रेपो रेट कहा जाता है।

इकोनॉमी में जबरदस्त ग्रोथ का अनुमानMPC ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए GDP ग्रोथ पर 10.5% का अनुमान दिया है। फरवरी में भी ग्रोथ पर यही अनुमान था। 2021-22 की पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 22.6% रहने का अनुमान है। यह दूसरी तिमाही में 8.3% रह सकता है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि दुनियाभर में आर्थिक ग्रोथ में धीमें-धीमें सुधार देखा जा रहा है, लेकिन अनिश्चितताएं बनी हुईं हैं। जैसे-जैसे वैक्सीनेशन का तेज होगी वैसे-वैसे दुनियाभर की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

अब गांवों की तरह शहरों में भी मिलेगा मनरेगा रोजगार, पहले छोटे शहरों से इसे शुरू करने की सरकार की योजना

News Blast

एफपीआई ने जून में पांच सत्रों में इक्विटी बाजार में 20,814 करोड़ रुपए का निवेश किया, 2020 में एक महीने से सबसे ज्यादा इनफ्लो

News Blast

2 लाख करोड़ डॉलर के मार्केट कैप वाली दुनिया की पहली कंपनी बन सकती है एपल, चार साल में हासिल होगी यह उपलब्धि

News Blast

टिप्पणी दें