April 27, 2024 : 9:32 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस: नरेन्द्र मोदी ने कहा -भाजपा कोई चुनाव जीतने वाली मशीन नहीं, दिलों को जीतने का अभियान है

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली4 घंटे पहले

कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, ‘भारतीय जनता पार्टी कोई चुनाव जीतने वाली मशीन नहीं है। यह लोगों के दिलों को जीतने का अभियान है, जो आगे भी जारी रहेगा।’ प्रधानमंत्री मंगलवार, छह अप्रैल को भाजपा के 41वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘भाजपा सरकार में रहे या बाहर, हमेशा लोगों की सेवा की है। इसीलिए लोग उसे गले लगा रहे हैं।

जो भाजपा को चुनाव जीतने वाली मशीन कहते हैं, वे दोहरे मापदंडों वाले लोग हैं। वे न देश के लोगों की परिपक्वता को समझते हैं, न उनकी आशाओं, अपेक्षाओं, उनके सपनों को अहमियत देते हैं। यही वजह है कि जब वे (विपक्षी दल) खुद जीतते हैं तो उस जीत को हर तरह से सही ठहराते हैं। लेकिन जब भाजपा जीतती है तो उसके खिलाफ भ्रम और गलतफहमियां फैलाते हैं।’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘केंद्र के कृषि कानूनों, नागरिकता संशोधन कानून, श्रम कानूनों आदि पर इरादतन इसी तरह की गलतफहमियां फैलाई। लोगों को बताने की कोशिश की गई कि किसानों की जमीनें हड़प ली जाएंगी। नागरिकता छीन ली जाएगी।

संविधान बदला जाएगा। हालांकि ये कोशिशें विफल कर दीं। फिर भी भाजपा के सामने आज ये बड़ी चुनौती है। इसके प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं को सचेत रहना है। आम जनता को भी इस साजिश के प्रति सावधान करना है।’

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

रूस-यूक्रेन संकट: रूस से गैस नहीं आई तो ठंड से जम जाएगा यूरोप, हालात इतने ख़राब कैसे हुए?

News Blast

बीमारी से परेशान बुजुर्ग महिला ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली

News Blast

355 नए मामले आए, एक दिन में सबसे ज्यादा 6 की जान गई; राज्य में अब तक 45 की मौत

News Blast

टिप्पणी दें