May 17, 2024 : 3:34 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

जल संकट पर फिर तकरार: हरियाणा सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दिल्ली जल बोर्ड, कहा- पर्याप्त पानी मिले

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली3 घंटे पहले

कॉपी लिंक

दिल्ली सरकार ने एक बार फिर हरियाणा सरकार पर यमुना नदी में प्रदूषक पदार्थों को छोड़ने और यमुना नदी में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। दिल्ली सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने एक बार फिर दिल्ली के पानी की आपूर्ति को कम कर दिया है, जिससे दिल्ली में पानी में कमी आई है। हरियाणा सरकार का ऐसा व्यवहार न केवल अनुचित, बल्कि बेहद निराशाजनक है।

गर्मियों के दौरान यमुना के स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। प्रदूषक तत्वों को डालने से अमोनिया के स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। चड्ढा ने कहा कि हरियाणा सरकार से अनुरोध है कि यमुना में पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए तत्काल कदम उठाए और यमुना नदी में अनुपचारित अपशिष्टों को बहाने पर अंकुश लगाए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

लग्ज़री एसयूवी सेगमेंट में GLE व GLS का दबदबा

News Blast

हरियाणा के सोनीपत में एक्सप्रेस-वे पर उतरा एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर; तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने की इमरजेंसी लैंडिंग

News Blast

किसान आंदोलन: पानीपत से किसान आज करेंगे दिल्ली कूच, 25 हजार किसानों के शामिल होने का दावा

Admin

टिप्पणी दें