May 17, 2024 : 5:09 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स 465 पॉइंट चढ़कर 50,906 पर पहुंचा; बैंकिंग और मेटल शेयरों में तेजी, HDFC बैंक का शेयर 2% ऊपर

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: March 9 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई18 मिनट पहले

कॉपी लिंकBSE पर 2,212 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,517 शेयरों में बढ़त और 593 में गिरावट है।   -फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

BSE पर 2,212 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,517 शेयरों में बढ़त और 593 में गिरावट है। -फाइल फोटो

शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरी दिन बढ़त है। BSE सेंसेक्स 465 अंकों की बढ़त के साथ 50,906.40 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.36% की बढ़त है। निफ्टी भी 142 अंक ऊपर 15,098.65 पर ट्रेड कर रहा है। निवेशक मेटल और बैंकिंग शेयरों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दोनों इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की बढ़त है।

BSE पर 2,212 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,517 शेयरों में बढ़त और 593 में गिरावट है। इसमें 163 शेयर एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 209. 35 करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 207 लाख करोड़ रुपए रहा था।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए…

जापान और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में बढ़तअमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव का असर दुनिया के अन्य शेयर बाजारों पर भी है। जापान का निक्केई इंडेक्स 181 अंक ऊपर 28,924 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 490 अंकों की बढ़त के साथ 29,031 पर कारोबार कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर चीन के शंघाई कंपोजिट और कोरिया कोस्पी इंडेक्स में गिरावट है।

US मार्केट में उतार-चढ़ावनए राहत पैकेज की मंजूरी से डाओ जोंस इंडेक्स 306 अंक चढ़ा, जबकि बड़े टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट के चलते नैस्डैक इंडेक्स 2.41% गिरकर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स 20 अंक नीचे 3,821 पर बंद हुआ था।

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजारमजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते सोमवार को घरेलू शेयर बाजार पॉजिटिव रहा। BSE सेंसेक्स 35.75 अंक ऊपर 50,441.07 पर और निफ्टी 18.10 अंकों की बढ़त के साथ 14,956.20 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,494 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि 484 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

शेयर मार्केट अपेडट LIVE…

09:33 AM BSE बैंक इंडेक्स 486 अंक ऊपर 40,200 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल सभी शेयरों में बढ़त है, जसिमें सबसे आगे HDFC बैंक का शेयर है।

09:28 AM BSE सेंसेक्स 524 अंकों की बढ़त के साथ 50,965 पर कारोबार कर रहा है। HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.35% की बढ़त है। दूसरी ओर पावर ग्रिड, इंफोसिस और ONGC के शेयरों में गिरावट है।

सोर्स - BSE

सोर्स – BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 273 अंकों की बढ़त के साथ 50,714.16 पर और निफ्टी 93 अंक ऊपर 15,049.90 पर खुला।

दुनियाभर के शेयर बाजार का हाल

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

खुशखबरी! केरल में आ गया मॉनसून, IMD के मैप में देखें दिल्ली-यूपी-बिहार में कब देगा दस्तक

News Blast

मध्‍य प्रदेश में पहली बार 904 चिकित्सा विशेषज्ञों की सीधी भर्ती की जाएगी

News Blast

स्विगी ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर लॉन्च किया डिजिटल वॉलेट स्विगी मनी, एक क्लिक में कर सकेंगे भुगतान

News Blast

टिप्पणी दें