[ad_1]
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली23 दिन पहले
कॉपी लिंक
गीता कालोनी इलाके में एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम नीरज है। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो गया है। पुलिस इससे पूछताछ कर आरोपी को तलाश रही है।
पुलिस ने बताया छह जनवरी की रात गीता कालोनी एरिया में एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि गोली शफीक उर्फ छोटू को लगी है। उसे गंभीर हालात में स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जांच में पुलिस को पता चला कुछ दिन पहले शफीक का नीरज नामक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
[ad_2]