May 19, 2024 : 1:13 PM
Breaking News
MP UP ,CG

8 दिन पहले नकली गुटखा पाउच बनाने की फैक्टरी का सेटअप तैयार किया, दबिश दी तो 5 लाख का माल मिला, कन्नौज से मंगाता था एसेंस

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Fake Gutkha Pouch Making Factory Busted In Madhya Pradesh Rau; Goods Worth Rs 5 Lakh Seized

इंदौर2 मिनट पहले

पुलिस द्वारा जब्त किया गया नकली गुटखा।

  • राऊ में बन रहा था नकली गुटखा पाउच और नमक, पुलिस ने छापा मारकर 25 बोरी जब्त किए
  • माल बनाकर होलसेल के रेट से बाजार में बेच देता था, मकान मालिक और किराएदार पर कार्रवाई

राऊ की रमेश विहार कॉलोनी के एक मकान में चल रही नकली गुटखा पाउच बनाने वाली फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा। यहां कई नामी कंपनियों के पाउच बनाए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी व उसके मकान मालिक को गिरफ्तार कर 5 लाख का माल जब्त किया है।

राऊ टीआई नरेंद्र रघुवंशी के अनुसार मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस की टीम ने सोमवार रात रमेश विहार कॉलोनी में रहने वाले अनवर अंसारी के घर छापा मारा। यहां ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाला एजाज पिता मो. अयूब खान गुटखा पाउच बना रहा था। आरोपी ने वहां मशीन और तौल कांटे लगा रखे थे। वह नामी कंपनियों के गुटखा पाउचों को पैक कर रहा था। उसके पास रैपर, नकली माल और तंबाकू मिली है। वहां और छानबीन की तो एक कंपनी का नमक भी पैक किया रखा था।

आरोपी ने कबूला कि वह नकली पाउच और नकली नमक तैयार करता था। उन्हें बनाकर होलसेल के रेट से बाजार में बेच देता था। पुलिस ने उसके मकान मालिक से पूछताछ की तो वह भी गुमराह करने लगा। उसने भी अपने किराएदार की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। इसलिए उसे भी गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। अभी तक यहां से 20-25 बोरी पाउच जब्त किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है।

महंगा एसेंस कन्नौज से बुलाया

मौके से पुलिस को कुछ एसेंस मिले हैं, जो महंगे हैं, जिसे इसने कन्नौज से बुलाया था। ये हर कंपनी के प्रोडक्ट के हिसाब से डाले जाते हैं। आरोपी ने कबूला कि उसने अभी 8 दिन पहले ही नकली फैक्टरी का सेटअप तैयार किया था। इसके पहले कहां सेटअप चल रहा था ये पता किया जा रहा है।

0

Related posts

मध्यप्रदेश में ऑनलाइन लाटरी से होंगे स्कूल एडमिशन, 2 लाख से ज्यादा बच्चों ने किया आवेदन

News Blast

मध्य प्रदेश में त्रिकोणीय होगी उपचुनाव की जंग; बसपा ने ग्वालियर चंबल की आठ सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए

News Blast

मध्‍य प्रदेश में टैक्‍स फ्री होगी द केरल स्‍टोरी, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

News Blast

टिप्पणी दें