इंदौर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चंदन नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव (गोल घेरे में) को पीएम के लिए भिजवाया।
- चंदन नगर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस को शक किसी परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया
मंगलवार दोपहर एक युवक की सिर कुचली लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सिरपुर तालाब के पास से गुजरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।
चंदन नगर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सिद्दीक नामक युवक के रूप में हुई है। शव के पास ही ताश पत्ते की गड्डी मिली है। संभवत: परिचितों द्वारा ही हत्या किए जाने का शक है। अभी जानकारी जुटाई जा रही है।
0