April 29, 2024 : 2:42 AM
Breaking News
MP UP ,CG

2372.48 करोड़ का फोरलेन बना, 16 किमी अधूरा, गड्‌ढों के कारण लगा जाम

झाबुआ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • माछलिया घाट पर खराब रोड और धंस रही पुलिया के कारण आ रही समस्या

बैतूल-अहमदाबाद हाईवे का गुजरात सीमा से लेकर इंदौर तक 155 किलोमीटर का निर्माण फोरलेन किया गया। अब तक 2372.48 करोड़ खर्च हो चुके हैं। दिसंबर 2018 में टोल वसूली शुरू हुई थी, लेकिन अब तक 16 किलोमीटर रोड नया नहीं बन सका। इसमें माछलिया घाटा का हिस्सा और इसमें आने वाली 50 साल पुरानी खाकरा गांव की जर्जर पुलिया भी है। इस पुलिया पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और बार-बार जाम लगता है। रविवार को फिर से जाम लग गया। पुलिया पर दो वाहन फंसने से तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद भी गड्‌ढों के कारण धीरे-धीरे गाड़ियां निकली। दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। यहां माछलिया गांव के बाद से घाट शुरू होने तक इतने बड़े गड्‌ढे हैं कि छोटे वाहनों के पहिए धंस गए। ये हाल तकरीबन 8 साल से हैं। सबसे ज्यादा परेशानी खाकरा की पुलिया पर है। इसके नीचे से पत्थर गिर चुके हैं और बारिश का तेज बहाव नदी में आने पर नुकसान और ज्यादा होगा। घाट पर फोरलेन बनाने के लिए 200 कराड़ रुपए की जरूरत है, लेकिन न ठेका कंपनी ये खर्च करने को तैयार है और न सरकार पैसा दे रही है। लोगों का कहना है, कम से कम ये पुलिया दुरुस्त हो जाए।

0

Related posts

जन्मभूमि पर पहले पिलर की ढलाई का काम शुरू, मजबूती की कसौटी पर कसने के बाद बनेंगे और 1,199 खंभे

News Blast

पत्थर माफिया ने ली महिला की जान:मुरैना में पत्थरों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत; लोगों ने लगाया जाम

News Blast

Major administrative reshuffle in UP before the panchayat elections, DM of 6 districts replaced | पंचायत चुनाव से पहले UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 6 जिलों के DM, 4 मंडलों के आयुक्त बदले गए

Admin

टिप्पणी दें